राष्ट्रपति मुर्मू कल ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी। 5 दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में प्रदेश के सभी 75 जिलों के एक जनपद-एक उत्पाद योजना के तहत आने वाले उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। इस अन्तर्राष्ट्रीय ट्रेड शो में दुनियाभर के विभिन्न देशों से खरीददार पहुंचेंगे। प्रदेश सरकार पहली बार राज्य में अन्तर्राष्ट्रीय ट्रेड शो का आयोजन कर रही है, जिसमें प्रदेशभर के उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला