आज राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय जलीय जीव गंगा डॉल्फिन के संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रत्येक वर्ष पांच अक्टूबर को राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस मनाया जाता है।
यह डॉलफिन नेपाल, भारत और बांग्लादेश में गंगा, ब्रह्मपुत्र, मेघना और करणाफुली-सांगु नदियों में पायी जाती है। वन्य जीव विशेषज्ञों, पशु प्रेमियों और पर्यावरण विशेषज्ञों की मांग के बाद राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड ने 2022 से राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस मनाने की शुरुआत की थी।
गंगा नदी में पायी जाने वाली डॉल्फिन के संरक्षण के लिए बिहार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राज्य सरकार की मांग पर केंद्र ने 2010 में गंगा डॉल्फिन को राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया था। बिहार में यह डॉलफिन मुख्य रूप से गंगा, गण्डक, कोसी और महानंदा नदी में पायी जाती है। राज्य में इस डॉलफिन को सौंस भी कहते हैं।
इस अवसर पर भारतीय जुलोजिकल सर्वे कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।