राष्ट्रीय राजधानी में आज गर्मी और उमस भरे मौसम से राहत

राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में आज सुबह हल्की बारिश हुई। गर्मी और उमस भरे मौसम से काफी राहत महसूस हुई। मौसम विभाग ने आज आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

पंजाब में कई जिलों में सुबह से ही हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। इससे औसत तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला