मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

September 11, 2023 6:22 PM | DEHRADUN | Uttarakhand

printer

राष्ट्रीय स्तरीय जैविक इंडिया अवॉर्ड में उत्तराखंड को प्रथम पुरस्कार

राष्ट्रीय स्तरीय जैविक इंडिया अवॉर्ड में उत्तराखंड को लगातार चौथी बार प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। जैविक उत्पाद के प्रबन्ध निदेशक विनय कुमार ने ग्रेटर नोएडा में यह पुरस्कार प्राप्त किया और आज कृषि मंत्री गणेश जोशी को पुरस्कार सौंपा। कृषि मंत्री ने कहा कि वर्तमान में उत्तराखंड में 38 प्रतिशत खेती जैविक है। श्री जोशी ने विश्वास जताया कि वर्ष 2025 तक राज्य में जैविक खेती को 50 प्रतिशत तक पहुंचाया जाएगा।