वयोश्री योजना: प्रदेश के 19 जिलों के 8 हजार 277 दिव्यांगों और वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण मिलेंगे

प्रदेश के 19 जिलों के 8 हजार 277 दिव्यांगों और वरिष्ठजनों को 9 करोड़ 53 लाख 79 हजार रूपये लागत के सहायक उपकरण मिलेंगे। इससे हितग्राहियों का जीवन आसान हो जायेगा। इन जिलों का चुनाव केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने एडिप और राष्ट्रीय वयोश्री योजना में किया है। आगामी 17 सितम्बर को भोपाल सहित 19 जिलों में दिव्यांग और वरिष्ठजनों को सहायक उपकरणों का वितरण किया जायेगा। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने बताया कि अर्जुन पोर्टल के माध्यम से होने वाले वितरण कैम्प में सहायक उपकरणों की प्रविष्टि स्पर्श पोर्टल पर कराई जायेगी। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला