मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परसोत्तम रूपाला ने आज विशाखापत्तनम में आधुनिक समुद्री संग्रहालय का उद्घाटन किया। इस संग्रहालय में दो सौ से अधिक किस्म की मछलियाँ और अन्य समुद्री उत्पाद संरक्षित हैं।
श्री रूपाला ने मत्स्य पालन उद्योग के अधिकारियों और हित धारकों के साथ एक समीक्षा बैठक भी की। बैठक के दौरान सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के उद्योग प्रतिनिधियों ने सीमा शुल्क, बुनियादी ढांचे के विकास के मामलों में मदद करने का अनुरोध किया।