मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

विश्व पर्यटन दिवस: प्रदेश को वैश्विक पर्यटन स्थल बनाना सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

आज विश्व पर्यटन दिवस है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष 27 सितंबर को यह दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पर्यटन के महत्व, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्य पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बीच जागरूकता को बढ़ावा देना है। इस वर्ष की थीम है- ‘‘पर्यटन और हरित निवेश’’। पर्यटन से लाखों लोगों को रोजगार मिलता है। वित्तीय स्थिरता के लिए देश पूरी तरह से पर्यटन पर निर्भर हैं। 24 सितंबर को मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पर्यटन का एक बहुत बड़ा पहलू रोजगार से जुड़ा है और अगर कोई क्षेत्र न्यूनतम निवेश के साथ सबसे ज्यादा रोजगार पैदा करता है तो वह पर्यटन क्षेत्र है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड को वैश्विक पर्यटन स्थल बनाना सरकार का उद्देश्य है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन दिवस का उद्देश्य लोगों को पर्यटन के महत्व के प्रति जागरूक करना भी रहा है। श्री धामी ने कहा कि प्रदेश का नैसर्गिक प्राकृतिक सौन्दर्य सदियों से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की आर्थिकी को मजबूती देने में पर्यटन का महत्वपूर्ण योगदान है और किसी भी देश के सामाजिक, सांस्कृतिक व आर्थिक विकास में पर्यटन की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला