शराब घोटाला मामले में भाजपा का आम आदमी पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शराब घोटाला मामले में आज राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरण अभियान जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचारियों और अपराधियों का अड्डा है और उन्होंने दिल्ली की जनता को लूटा है। आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान के आवास पर चल रही प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी पर श्री सचदेवा ने कहा कि जांच एजेंसियां अपना काम करेंगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला