मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

September 5, 2023 8:44 PM | Chhattisgarh

printer

शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति ने 75 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान किए

आज शिक्षक दिवस है। महान शिक्षाविद्, दार्शनिक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 75 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया। इनमें छत्तीसगढ़ से अंबिकापुर के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर बृजेश पांडेय भी शामिल थे।

इस वर्ष से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के दायरे को बढ़ाते हुए इसमें उच्च शिक्षा विभाग तथा कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के शिक्षकों को भी शामिल किया गया है। इस वर्ष के समारोह में 50 स्कूली अध्यापकों, उच्च शिक्षा विभाग से 13 शिक्षकों तथा कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय से 12 शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला