मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सचिवालय प्रदेश में सुशासन की नींव है और संवेदनशील, पारदर्शी व जवाबदेह सुशासन राज्य सरकार का मुख्य ध्येय है। इस ध्येय की प्राप्ति में अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि सचिवालय के प्रति प्रदेश की जनता की बड़ी अपेक्षाएं रहती हैं। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना सरकार की जिम्मेदारी है। श्री धामी ने देहरादून में सचिवालय संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ समारोह में ये बाते कही। इस अवसर पर उन्होंने सचिवालय कर्मचारी कल्याण कोष के गठन के लिए 30 लाख रुपये की धनराशि प्रदान करने और सचिवालय में विजिटर रूम बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय के कार्मिकों की समस्याओं का समाधान समयबद्ध और सुनियोजित तरीके से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
neww | September 23, 2023 3:04 PM | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS
सचिवालय प्रदेश में सुशासन की नींव है और संवेदनशील, पारदर्शी व जवाबदेह सुशासन राज्य सरकार का मुख्य ध्येय है–सीएम पुष्कर सिंह धामी