सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम के तहत उत्तरकाशी के कंडियाल गांव में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए चौपाल का आयोजन किया गया

सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम के तहत उत्तरकाशी के कंडियाल गांव में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए चौपाल का आयोजन किया गया। विशेष कार्य अधिकारी संजीव कुमार शर्मा ने चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को विकास योजनाओं व जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों का तत्परता से क्रियान्वयन करने और जन समस्याओं प्रभावी निस्तारण करने को कहा। इस मौके पर ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला