सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में मुख्य आरक्षी महिला के साथ हुई घटना में फरार तीन अभियुक्तों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार किया

सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में मुख्य आरक्षी महिला के साथ हुई घटना में फरार तीन अभियुक्तों में से आजाद और विशम्भर को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस की गोली से घायल एक बदमाश अनीस की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पकड़े गए अभियुक्तों ने सफर के दौरान ट्रेन में अकेला पाकर महिला आरक्षी से छेड़छाड़ का प्रयास किया था। विरोध पर उसे बेरहमी से पीटने के बाद अयोध्या स्टेशन से पहले आरोपित ट्रेन से उतर गए थे। एनकाउंटर में मारा गया अभियुक्त अनीश इनामी बदमाश था।
पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता में विशेष पुलिस महानिदेशक कानून और व्यवस्था प्रशांत कुमार ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास है। अनीस के खिलाफ छह, आजाद पर 12 और विशम्भर दयाल के खिलाफ अलग-अलग जिलों के थानों में तीन मुकदमे दर्ज हैं। ये लोग विभिन्न ट्रेनों में सफर करते हुए अपराध की घटना को अंजाम देते थे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला