सरायकेला-खरसावां जिले में 2 पक्षो में हिसंक झड़प में 9 लोग घायल

सरायकेला-खरसावां जिले में कल शाम 2 पक्षो में हिसंक झड़प हुई इसमें 9 लोग घायल हो गए। इनमें 2 की हालत गंभीर है। जिन्हें सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार करते हुए जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी अर्जुन उरांव ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद का है, दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों परिवारों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला