साहित्य अकादमी ने आज मणिपुरी भाषा के लिए युवा एवं बाल साहित्य पुरस्कारों की घोषणा की है। दिलीप नोंग्मैथेम को उनकी पुस्तक इबेम्मा अमासुंग नगाबेम्मा जो एक कहानी संग्रह है उसके लिए मणिपुरी भाषा में बाल साहित्य पुरस्कार 2023 प्रदान किया जाएगा। इस पुस्तक का चयन त्रिसदस्यीय निर्णायक मंडल ने निर्धारित चयन प्रक्रिया का पालन करते हुए नियमानुसार किया है। वहीं वर्ष 2023 के लिए मणिपुरी भाषा का साहित्य अकादेमी युवा पुरस्कार कवि परशुराम थिंगनम की कृति मातम्गी शेइरेंग 37 (कविता संग्रह) को दिया जाएगा।
पुरस्कार स्वरूप एक उत्कीर्ण ताम्रफलक तथा 50 हजार रुपए की सम्मान राशि प्रदान की जायेगी। यह पुरस्कार आने वाले समय में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में प्रदान किए जाएँगे।