मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सिक्किम बाढ़ में लापता 105 लोगों की तलाश जारी, मृतकों की संख्या 34 हुई

सिक्किम में अचानक आई बाढ के कारण मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 34 हो गई है। मृतकों में सेना के 10 जवान भी शामिल हैं। सिक्किम राज्‍य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार 105 अभी भी लापता हैं। अभी तक 2563 लोगों को बचाया गया है। आपदा के कारण 1381 मकान भयानक रूप से क्षतिग्रस्‍त हुए हैं। तीस्‍ता नदी में अचानक बाढ के कारण 14 पुल बह गए। 
 
सिक्किम में सेना की त्रिशक्ति कोर के जवान लापता सैनिकों की तलाश कर रहे हैं। त्रिशक्ति कोर उत्तरी सिक्किम के लाचेन, लाचुंग, थांगू और चुंगथांग इलाकों में फंसे हुए 1700 पर्यटकों को भी सहायता उपलब्‍ध करा रही है। उन्हें खाने-पीने के समान, चिकित्‍सा सहायता और संचार सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। खराब मौसम के बीच सेना पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। लगभग 1505 लोगों को 26 राहत शिविरों में रखा गया है। 

राज्‍य में प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति के मूल्यांकन के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत अंतर मंत्रालय केन्‍द्रीय दल कल रात गंगटोक पहुंचा।   

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला