सिक्किम में इस महीने की 4 तारीख को तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है और 81 लोग लापता हैं। मृतकों में थल सेना के 9 जवान भी शामिल हैं।
बाढ़ से 1320 मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अब तक 2563 लोगों को बचाया गया है जबकि 26 लोग घायल हैं। इस समय लगभग 7025 लोग 30 राहत शिविरों में रह रहे हैं। बाढ़ से 13 पुल बह गए हैं।
neww | October 8, 2023 7:48 AM | सिक्किम बाढ़
सिक्किम में आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हुई, 81 लोग अब भी लापता
