मिजोरम में आकाशवाणी आइजोल के कर्मचारियों ने आज बड़े पैमाने पर सामाजिक सेवा कार्यक्रम चलाया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत चलाये जा रहे इस कार्यक्रम को मिज़ो भाषा में "हनात्लांग" कहा जाता है। इस अवसर पर मिजोरम क्लस्टर प्रमुख और निदेशक (ई) डी आर लालरोपुइया ने सभी को स्वच्छता को महत्व देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी से एक स्वस्थ समाज और राष्ट्र के लिए स्वच्छ वातावरण और परिवेश बनाने की अपील की। उन्होंने प्रतिभागियों को स्वच्छता शपथ भी दिलाई।
neww | September 25, 2023 5:04 PM | मिजोरम-स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत मिजोरम में आकाशवाणी आइजोल के कर्मचारियों ने सामाजिक सेवा कार्यक्रम चलाया
