हांगचोओ में एशियाई खेलों में, रोशीबीना देवी ने वुसु के 60 किलो वर्ग में रजत पदक जीता

भारत ने चीन के हांगचोओ में जारी एशियाई खेलों में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और कल चौथे दिन आठ पदक जीते थे। भारत को निशानेबाजी में दो स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक मिले मिले हैं जबकि नौकायन में एक कांस्य पदक प्राप्‍त हुआ है। एशियाई खेलों में वुशु में रोशिबिना को रजत पदक मिला है। फाइनल में रोशिबिना को चीन की वू जियाओ वेई से हार का सामना करना पडा है।

‍निशानेबाजी में अर्जुन सिंह चीमा, सरबजोत सिंह और शिव नरवाल पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालीफिकेशन में हिस्सा ले रहे हैं।

महिला बैडमिंटन में पीवी सिंधु को आज आसान जीत मिली है। उन्‍होंने मंगोलिया की खिलाड़ी को 21-2, 21-3 से पराजित किया। टेनिस में पुरुष डबल्‍स के लिए रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंच गई है। मिक्‍स्‍ड डबल्‍स में रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले ने जीत हासिल की है।

कुल 22 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में छठे स्थान पर है। इनमें पांच स्वर्ण, सात रजत और 10 कांस्य पदक शामिल हैं। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला