हापुड़ में 29 अगस्त को धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के मामले में आज मेरठ मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे की अध्यक्षता में शासन द्वारा गठित तीन सदस्यीय एसआईटी हापुड़ पहुंची

हापुड़ में 29 अगस्त को धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के मामले में आज मेरठ मंडलायुक्त  सेल्वा कुमारी जे की अध्यक्षता में शासन  द्वारा गठित तीन सदस्यीय एसआईटी आज हापुड़ पहुंची। इसमें मंडलायुक्त के अलावा पुलिस महानिरीक्षक मेरठ नचिकेता सिंह, डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज मीणा शामिल हैं।
एसआईटी की अध्यक्ष मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों को एकत्रित किया जा रहा है। प्रत्यक्ष दर्शकों के बयान के साथ घटनास्थल का जायजा भी लिया गया है।
 एसआईटी ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर प्रकरण की जानकारी ली। हालांकि ब्यान दर्ज कराने के लिए अधिवक्ताओं ने प्रदेश बार काउंसिल के निर्देश के अनुसार कमेटी में दो सदस्य न्यायिक अधिकारी या प्रदेश बार काउंसिल के रखने के बाद ही ब्यान दर्ज कराने की बात कहीं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला