मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

हैदराबाद में गणेश उत्‍सव के अंतिम दिन भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी

हैदराबाद में 9 दिन के गणेश उत्‍सव के अंतिम दिन आज कडी सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी। बडी संख्‍या में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को विदाई देते हुए शहर में करीब एक सौ झीलों और तालाबों में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया। वृहन हैदाराबाद नगर निगम ने तीस से भी अधिक झीलों और तालाबों के पास प्रतिमा विसर्जन के लिए भारी क्रेन तैनात की हैं। गणेश भगवान की 63 फुट उंची प्रतिमा को शोभा यात्रा निकालकर हुसैन सागर ले जाया गया। 
    
हजारों श्रद्धालुओं ने बालापुर से हुसैन सागर तक करीब 22 किलोमीटर लंबी यात्रा के दौरान गणपति बप्‍पा मोरिया का उदघोष करते हुए शोभा यात्रा में हिस्‍सा लिया। श्रद्धालु सैकडों ट्रको में गणेश प्रतिमा लेकर हुसैन सागर जा रहे हैं। भाग्‍यनगर गणेश उत्‍सव समिति ने चारमीनार, मोज़ाम जाही मार्केट और लिबर्टी जंक्‍शन पर प्रतिमाओं के स्‍वागत के लिए विशेष मंच बनाए हैं। पुलिस महानिदेशक अंजनी कुमार  राज्‍य कमान और नियंत्रण केंद्र से गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्राओं की निगरानी कर रहे हैं। इन यात्राओं के कारण शहर में कई जगहों पर यातायात भी प्रभावित हुआ है। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला