11 सितम्बर से मिशन इन्द्रधनुष अभियान का द्वितीय चरण होगा प्रारंभ

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 11 सितम्बर से मिशन इन्द्रधनुष अभियान का द्वितीय चरण प्रारंभ किया जाएगा जो 16 सितम्बर तक आयोजित होगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अशोक बारंगा ने बताया कि राष्ट्रीय सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0अभियान के द्वितीय चरण में 1 हजार 570 टीकाकरण सत्र लगाए जाएंगे। जिसमें 0 से 5 वर्ष तक के छूटे हुए 3 हजार 487 बच्चे एवं 695 गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य शत प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण तथा वर्ष 2023 तक मीजल्स रूबेला मुक्त प्रदेश बनाना है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला