September 29, 2023 8:58 PM

खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 का आगाज 1 अक्टूबर से होगा

खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आगाज एक अक्टूबर को होने जा रहा है। भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में शाम 7 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में खेल महाकुंभ का रंगारंग शुभांरभ किया जायेगा। कार्यक्रम में केन्द्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकु...

September 29, 2023 8:53 PM

भारतीय वायुसेना अपनी 91 वीं वर्षगांठ पर कल भोपाल के बड़े तालाब पर एयर शो प्रस्तुत करेगी

भारतीय वायुसेना अपनी 91 वीं वर्षगांठ पर कल भोपाल के बड़े तालाब पर एयर शो प्रस्तुत करेगी। इस कार्यक्रम में वायुसेना के सुखोई जैसे लड़ाकू विमानों से लेकर चिनूक श्रेणी के हेलीकाप्टर तक सुबह 10 बजे से घंटे भर तक आसमान में अठखेलियाँ करेंगे। सूर्यकिरण और सारंग टीमें भी अपने हैरतंगेज कारनामे दिखाएंगी। इस का...

September 29, 2023 8:52 PM

पाकिस्तान में बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में दो आत्मघाती विस्‍फोटों में 55 लोग मारे गए

पाकिस्तान में आज बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में दो आत्मघाती हमलों में 55 लोग मारे गए और 50 से अधिक घायल हो गए।  बलूचिस्तान में, मस्तुंग जिले में एक मस्जिद में हुए विस्फोट में 52 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए, ये लोग ईद-ए-मिलाद-उन-नबी क...

September 29, 2023 8:49 PM

रविवार को स्‍वच्‍छता महाअभियान के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से छह लाख 40 हजार से अधिक स्थलों को चुना गया है : हरदीप सिंह पुरी

आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि मेगा स्वच्छता अभियान के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से छह लाख 40 हजार से अधिक स्थलों को श्रमदान के लिए अपनाया गया है। आज नई दिल्ली में स्वच्छता ही सेवा पर मीडिया से बातचीत में श्री पुरी ने कहा कि बड़ी संख्या में रेजिडेंट वेलफेयर एसो...

September 29, 2023 8:48 PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 1 अक्टूबर को रसोई गैस की राशि हितग्राहियों के बैंक खाते में अंतरित करेंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 1 अक्टूबर को जम्बूरी मैदान, भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में रसोई गैस की राशि हितग्राहियों के बैंक खाते में अंतरित करेंगे। साथ ही वृहद महिला स्व-सहायता समूहों का सम्मेलन एवं महिला स्व-सहायता समूह को 1400  स्कूटी वितरण और स्व-सहायता समूहों के हितग्राहियों को राशि क...

September 29, 2023 8:45 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अक्टूबर को ग्वालियर दौरे पर रहेंगे

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का 2 अक्टूबर को ग्वालियर आगमन होगा। इस दौरान वे ग्वालियर के मेला मैदान में आयोजित भव्य समारोह में प्रदेश भर के विकास कार्यों का डिजिटल लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और ग्रामीण के तहत हितग्राहियों को गृह प्रवेश भी करायेंगे। कार्य...

September 29, 2023 8:45 PM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ना‍गरिकों के जीवन की गुणवत्ता बढाने के लिए कल संकल्‍प सप्‍ताह की शुरूआत करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल नई दिल्‍ली में देश के आकांक्षी ब्‍लॉकों के लिए सप्‍ताह भर चलने वाले विशेष कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम को संकल्‍प सप्‍ताह का नाम दिया गया है। यह आकांक्षी ब्‍लॉक कार्यक्रम के प्रभावशाली क्रियान्‍वयन से जुडा है, जिसका उद्देश्‍य ना‍गरिकों के जीवन की गु...

September 29, 2023 8:42 PM

राष्‍ट्रपति की मंजूरी के साथ ही महिला आरक्षण विधेयक अधिनियम बना

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद के विशेष सत्र में दोनों सदनों से पारित महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दे दी है। केन्‍द्र सरकार ने अधिनियम के लिए एक गजट अधिसूचना जारी की है, जिसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम भी कहा जा रहा है। राष्‍ट्रपति की मंजूरी के बाद अब ये विधेयक कानून बन गया है। कानून में लोकस...

September 29, 2023 8:40 PM

चमोली: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत नगर पालिका परिषद जोशीमठ द्वारा ‘सिंगल यूज़ प्लास्टिक की शव यात्रा’ निकाली गई

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा और इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के तहत चमोली जिले की नगर पालिका परिषद जोशीमठ द्वारा ‘सिंगल यूज़ प्लास्टिक की शव यात्रा’ निकाली गई। इस दौरान आम जनता को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने के प्रति जागरूक किया गया। प्लास्टिक कूड़े की शव यात्रा के माध्यम से पूरे देश में सिंगल यूज़ प्लास...

September 29, 2023 8:39 PM

वैश्वीकरण के मौजूदा स्‍वरूप में सुधार ज़रूरी है- विदेश मंत्री डॉ. सु‍ब्रमण्‍यम जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सु‍ब्रमण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि वैश्वीकरण के मौजूदा स्‍वरूप में सुधार ज़रूरी है। वाशिंगटन डीसी में हडसन इंस्टीट्यूट में भारत और नई प्रशान्‍त व्‍यवस्‍था पर डॉ. जयशंकर ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में विकसित वैश्वीकरण के मॉडल में कई जोखिम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हिन्‍द-प्रशान्‍त के प...