September 29, 2023 3:31 PM

बागेश्वर: गरुड़ तहसील के ग्राम पंचायत मटेना में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के कलश यात्रा निकाली गई

बागेश्वर जिले की गरुड़ तहसील के ग्राम पंचायत मटेना में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। इस मौके पर प्रत्येक परिवार के आंगन से मिट्टी लेकर विकासखंड मुख्यालय में रखी गई और महापुरुषों एवं वीर शहीदों को याद किया गया। पंचायत घर में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान संगठन क...

September 29, 2023 3:28 PM

पिथौरागढ़: केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने सरमौली गांव को देश का बेस्ट टूरिज्म विलेज घोषित किया

केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने पिथौरागढ़ स्थित सरमौली गांव को देश का बेस्ट टूरिज्म विलेज घोषित किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरमौली को बेस्ट टूरिज्म विलेज घोषित किये जाने पर सभी पिथौरागढ़ वासियों को बधाई दी है। एक्स पर एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरमौली ग्रामसभा द्वारा ग्रामीण...

September 29, 2023 3:26 PM

सेवा पखवाड़े के तहत राजकीय महाविद्यालय, पाबौं में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू हुए सेवा पखवाड़े के तहत राज्य भर में आयुष्मान भवः अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आज राजकीय महाविद्यालय, पाबौं में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में आभा आई०डी० और आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कैंप भी लगाया गया है।

September 29, 2023 3:23 PM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बर्मिंघम में वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिये आयोजित रोड शो में हिस्सा लिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रिटेन दौरे के दूसरे दिन बर्मिंघम में वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिये आयोजित रोडशो में हिस्सा लिया और विभिन्न उद्योगपतियों के साथ बैठक की। रोडशो के दौरान शिक्षा, आईटी, स्वास्थ्य और विनिर्माण से जुड़े 250 से अधिक प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विदेशी निवेशकों न...

September 29, 2023 3:19 PM

प्रदेश सरकार ने ब्रिटेन की दो कंपनियों के साथ तीन हजार करोड़ रुपए का अनुबंध किया

उत्तराखण्ड सरकार ने ब्रिटेन की दो कंपनियों के साथ तीन हजार करोड़ रुपए का अनुबंध किया है। इसमें आगर टेक्नोलॉजी के साथ दो हजार करोड़ रुपए और फ़िरा बार्सिलोना के साथ एक हजार करोड़ का अनुबंध किया गया। ये कंपनियां प्रदेश में लिथियम बैटरी प्लांट्स और कन्वेंशन सेंटर और इवेंट्स मैनेजमेंट के क्षेत्र में निवेश कर...

September 29, 2023 3:17 PM

मौसम विभाग ने प्रदेश में 2 अक्टूबर तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने 2 अक्टूबर तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में 2 अक्टूबर तक रूक रूक कर बारिश होगी। 30 सितंबर को राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी भाग में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान आंधी चलने और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ स्थानों ...

September 29, 2023 3:13 PM

आकाशवाणी रांची केंद्र में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता की शपथ ली

आकाशवाणी रांची केंद्र में आज सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता की शपथ ली। स्वच्छ भारत मिशन के 9 साल के उपलक्ष्य में 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा- स्वच्छता ही सेवा 2023 का आयोजन किया जा रहा है। इस पखवाड़े में पुरानी इमारतों की मरम्मत से ले कर जल-निकायों...

September 29, 2023 3:10 PM

देवघर सदर अस्पताल में ट्रू- नेट मशीन से डेंगू जांच की सुविधा जल्द होगी शुरू

देवघर सदर अस्पताल में ट्रू- नेट मशीन से डेंगू जांच की सुविधा जल्द शुरू होनेवाली है। ट्रू-नेट जांच मशीन की कंपनी के कोलकाता से आये दो विशेषज्ञों ने डेंगू के दो संभावित मरीजों का सैंपल लेकर मशीन का ट्रायल किया। सिविल सर्जन डॉ रंजन सिन्हा ने बताया कि ट्रू-नेट से डेंगू की जांच सफल रही। अस्पताल के चार लै...

September 29, 2023 3:08 PM

कोडरमा घाटी का मेघातरी समेकित चेकनाका के लिए बने आधारभूत संरचना का इस्तेमाल सैरात के रूप में होगा

बिहार झारखंड को जोड़ने वाली कोडरमा घाटी के मेघातरी में समेकित चेकनाका के लिए बने आधारभूत संरचना का इस्तेमाल आने वाले दिनों में सैरात के रूप में किया जाएगा। इससे बिहार झारखंड के दोनों राज्यों के लोगों को आने वाले समय में फायदा मिलेगा। बिहार झारखंड की सीमा पर स्थित मेघातरी में बस स्टैंड भी संचालित है, ...

September 29, 2023 3:03 PM

एटीएस ने खूंटी-मूरहू रोड में छापेमारी कर अफीम तस्करी गिरोह के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने खूंटी-मूरहू रोड में छापेमारी कर अन्तर्राज्यीय अफीम तस्करी गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पांच किलो आठ ग्राम अफीम, 32 हजार 500 रुपये, तीन मोबाइल फोन और दो बाइक बरामद हुआ है। आईजी अभियान सह पुलिस प्रवक्ता एवी होमकर ने बताया है कि ...