September 29, 2023 2:58 PM

चक्रधरपुर रेल मंडल के हावड़ा मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर 15 दिनों तक रेल सेवाएं असामान्य रहेंगी

चक्रधरपुर रेल मंडल के हावड़ा मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर राउरकेला स्टेशन यार्ड के अपग्रेडेशन कार्य को लेकर 15 दिनों तक रेल सेवाएं असामान्य बनी रहेगी। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि 29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक प्री नॉनइंटरलॉकिंग और नॉनइंटरलॉकिंग कार्यों के लिए 66 ट्रेनों को रद्द रखा गया है। इनमे...

September 29, 2023 2:50 PM

कोयला मंत्रालय, एनटीपीसी और एनएमएल ने कोयला खदानों के लिए डीओए पर हस्ताक्षर किए

कोयला मंत्रालय, एनटीपीसी और एनएमएल ने बादाम, तलाईपल्ली, चट्टी बरियातु और चट्टी बरियातु (दक्षिण), केरंडारी और दुलंगा कोयला खदानों के लिए डीओए पर हस्ताक्षर किए। इससे एनएमएल को खदानों के हस्तांतरण का रास्ता साफ हो गया। हस्ताक्षर कोयला मंत्रालय में नामित प्राधिकारी एम. नागराजू, अतिरिक्त सचिव शिवम श्रीवा...

September 29, 2023 2:44 PM

खंडवा जिले में पासपोर्ट ऑफिस का भूमि पूजन कल 30 सितंबर को होगा

खंडवा जिले के नागरिकों को पासपोर्ट बनाने के लिए इंदौर या अन्य शहरों नहीं जाना होगा। शहर में पासपोर्ट ऑफिस के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम कल 30 सितंबर को होगा। मुख्य पोस्ट ऑफिस बॉम्बे बाजार मे  पासपोर्ट कार्यालय बनाया जाएगा। इस सौगात से आसपास एवं खंडवा जिले के क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल एवं...

September 29, 2023 2:35 PM

पिछड़ा वर्ग में 32 जाति, उपजाति को शामिल करने 30 सितंबर को होगी जन-सुनवाई

राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग नई दिल्ली द्वारा मध्यप्रदेश राज्य के लिए घोषित पिछड़ा वर्ग जाति/उपजाति/ वर्ग समूह की केन्द्रीय सूची में छूटी हुई 32 जाति/उपजाति/ वर्ग समूह को शामिल करने के लिए 30 सितंबर को जन-सुनवाई की जायेगी।  मध्य प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के श्यामला हिल्स कार्यालय में प्रातः 11 बजे से...

September 29, 2023 2:11 PM

views 1

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार 2021-22 प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन में 2020-21 के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान किये। समाज सेवाओं में योगदान के लिए 52 व्यक्तियों को ये पुरस्कार प्रदान किए गए। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और राज्‍य मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने पुरस्‍कार समारो...

September 29, 2023 2:08 PM

कावेरी जल विवाद पर आज कर्नाटक बंद, कई लोकप्रिय फिल्‍म स्‍टार प्रदर्शनों में हुए शामिल

कर्नाटक में कन्‍नड समर्थकों और किसान संगठनों द्वारा आयोजित बंद शांतिपूर्ण जा रहा है। इसका आयोजन तमिलनाडु को कावेरी जल छोड़े जाने के विरोध में किया गया है। बेंगलुरु और राज्‍य के अन्‍य हिस्‍सों में स्‍कूल और कॉलेज, दुकानें और व्‍यापारिक प्रतिष्ठान, मॉल और सिनेमाघर बंद हैं। टैक्सी और ऑटो रिक्...

September 29, 2023 2:01 PM

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा – अब समय आ गया है कि भारतीय उद्योग अपना आकार और पैमाना बदलें

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारतीय उद्योगों को अपना आकार बदलने और विस्तार करने का समय आ गया है। आज नई दिल्‍ली में वाणिज्य और उद्योग परिसंघ की 118वें वार्षिक सत्र को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि जी 20 बैठक, चन्‍द्रयान-3 की सफलता और महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के बाद हर क्षेत्र में ...

September 29, 2023 1:42 PM

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमरीका के विदेश मंत्री और राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर ने वाशिंगटन में अमरीका के विदेश मंत्री ने एंटनी ब्‍लिंकन से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्‍ट में डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जून में अमरीका की यात्रा के बाद दोनों देशों के बीच व्‍यापक विचार-विमर्श हुआ। दोनों नेताओं ने वैश्विक घटनाक्रमों पर...

September 29, 2023 1:37 PM

उज्बेकिस्तान में ताशकंद अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे

सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन आज से एक अक्टूबर तक उज्बेकिस्तान में ताशकंद अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इस फिल्म महोत्सव में भागीदारी का उद्देश्य सिनेमाई साझेदारी बनाना, कार्यक्रमों का आदान-प्रदान, फिल्म निर्माण को बढ़ावा देना और सं...

September 29, 2023 1:23 PM

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक दिवसीय यात्रा पर बिहार पहुंचे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बिहार के एक दिन के दौरे के पहले चरण में आज गया पहुंचे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और राज्य के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने हवाईअड्डे पर उपराष्ट्रपति की अगवानी की। उपराष्ट्रपति ने कल से शुरू हुए पितृ पक्ष मेले में विष्णु पद मंदिर में पूजा-अर्चना की...