September 26, 2023 8:12 PM

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन्‍दौर में भारत स्‍मार्ट सिटि पुरस्‍कार प्रतियोगिता 2022 के विजेताओं को पुरस्‍कार प्रदान करेंगी

   राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्‍य प्रदेश के इन्‍दौर में भारत स्‍मार्ट सिटि पुरस्‍कार प्रतियोगिता 2022 के विजेताओं को कल पुरस्‍कार प्रदान करेंगी। ये पुरस्‍कार भारत स्‍मार्ट सिटि सम्‍मेलन के दौरान दिये जायेंगे। दो दिन के इस सम्‍मेलन का आयोजन आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय कर रहा है।  &n...

September 26, 2023 8:10 PM

सामाजिक लेखापरीक्षण की प्रक्रिया में जनभागीदारी मुख्‍य बिंदु होना चाहिए : गिरिराज सिंह

ग्रामीण विकास और पंचायतीराज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि सामाजिक लेखापरीक्षण की  प्रक्रिया में जनभागीदारी  मुख्‍य बिंदु होना चाहिए। आज नई दिल्ली में ग्रामीण विकास कार्यक्रमों के सामाजिक लेखापरीक्षण पर राष्ट्रीय संगोष्ठी में श्री गिरिराज सिंह ने कहा कि वित्तीय अनुशासन बनाए रखने के लिए क...

September 26, 2023 8:01 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत में युवा शक्ति से संचालित सकरात्‍मक बदलाव दिख रहे हैं

   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत में युवा शक्ति से संचालित सकरात्‍मक बदलाव दिख रहे हैं। नई दिल्‍ली में भारत मडंपम में जी-20 यूनिवर्सिटी कनेक्‍ट फिनाले कार्यक्रम में श्री मोदी ने कहा कि भारत विश्‍व की सबसे तेजी से बढती अर्थव्‍यवस्‍थाओं में से एक है। उन्‍होंने कहा कि भारत कुछ स...

September 26, 2023 7:49 PM

रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने वर्चुअल माध्‍यम से मनाली में एक बीआरओ कैफे का उद्घाटन किया

रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने आज नई दिल्ली स्थित सीमा सड़क महानिदेशालय के मुख्यालय जाकर कई पुस्तकों का विमोचन तथा वर्चुअल माध्‍यम से मनाली में एक बीआरओ कैफे का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री भट्ट ने कहा कि सीमा सडक संगठन कर्मियों के अथक प्रयासों से महत्‍वपूर्ण सड़कों और राजमार्गों का कार्य पूरा होने ...

September 26, 2023 7:41 PM

प्रधानमंत्री ने सुप्रसिद्ध अभिनेत्री वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्‍के लाइफ टाईम अचिवमैंट पुरस्‍कार के लिए चुने जाने पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुप्रसिद्ध अभिनेत्री वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्‍के लाइफ टाईम अचिवमैंट पुरस्‍कार के लिए चुने जाने पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने वहीदा रहमान को बधाई देते हुए कहा कि उन्‍होंने सिनेमा जगत के अपने सफर में अद्भुत छाप छोडी है। प्रधानमं...

September 26, 2023 7:36 PM

अजरबैजान में एक तेल डिपो में हुए विस्‍फोट में 20 लोगों की हुई मौत, सैकडों लोग घायल

अजरबैजान में विवादास्‍पद क्षेत्र नागोरनो-काराबाख में एक तेल डिपो में हुए विस्‍फोट में 20 लोगों की मौत हो गई हैं और सैकडों लोग घायल हो गये हैं। अर्मेनिया के अधिकारियों ने बताया है कि विस्‍फोट में लगभग तीन सौ लोगों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इस क्षेत्र में अधिकांश अर्मेनिया के लगभग एक लाख बीस...

September 26, 2023 6:44 PM

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पांवटा साहिब बस स्टैंड से क्यारी गुंडाह-पांवटा साहिब बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मंगलवार को पांवटा साहिब बस स्टैंड से क्यारी गुंडाह-पांवटा साहिब बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उद्योग मंत्री ने बस को हरी झंडी दिखाने के उपरांत उसी बस में यात्रियों के साथ सतौन तक यात्रा भी की। उद्योग मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि यह ब...

September 26, 2023 6:40 PM

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने 3 दिवसीय राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला का विधिवत शुभारंभ किया

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने सिरमौर जिला के सराहां में आज से आरंभ हो रहे 3 दिवसीय राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला का विधिवत शुभारंभ किया उन्होंने भगवान वामन देव की विधिवत पूजा अर्चना करने के उपरांत वामन देव की पालकी को कंधा देते हुए मंदिर से खंड विकास कार्यालय, नए बस स्टैंड तक शोभा यात्रा निकाली। श...

September 26, 2023 6:36 PM

बिहार में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है

बिहार में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आज सिवान जिले के नौतन, बड़हरिया और पचरूखी प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं परियोजना स्थलों पर पोषक आहार के प्रति अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में कुपोषण दूर करने के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आई सी डी एस, सामा...

September 26, 2023 6:35 PM

बिहार में राष्ट्र व्यापी रोजगार मेले के तहत पटना में ऊर्जा सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया

बिहार में राष्ट्र व्यापी रोजगार मेले के तहत पटना में ऊर्जा सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 115 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा गया। केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने समारोह में नियुक्त पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर श्री प...