September 26, 2023 6:32 PM

लोगों को झूठे प्रलोभन देकर धोखाधड़ी करने वाली गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जा रही है–अपर महानिदेशक नैयर हसनैन खां

बिहार पुलिस के आर्थिक अपराध इकाई के अपर महानिदेशक नैयर हसनैन खां ने कहा है कि लोगों को झूठे प्रलोभन देकर धोखाधड़ी करने वाली गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जा रही है। अपर महानिदेशक ने बताया कि ऐसी कंपनियों के खिलाफ पिछले 12 वर्षों में विभिन्न जिलों में 288 मामले दर्ज किए गए ...

September 26, 2023 6:29 PM

मोटे अनाज से तैयार किया गया भोजन व मिष्ठान सहित अन्य खाद्य पदार्थ अन्य अनाजों की तुलना में स्वास्थ्य के लिए अधिक लाभदायक है–उपायुक्त ऊना राघव शर्मा

मोटे अनाज से तैयार किया गया भोजन व मिष्ठान सहित अन्य खाद्य पदार्थ अन्य अनाजों की तुलना में स्वास्थ्य के लिए अधिक लाभदायक है यह न केवल पचाने में आसान है बल्कि इससे अनेक प्रकार के जीवन शैली से जुड़े रोग स्वतरू ही ठीक होने लगते हैं। यह बात उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने विकास खंड बंगाना की स्वयं सहायता समूह...

September 26, 2023 6:28 PM

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 9वें रोजगार मेले का आयोजन किया गया

   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं को रोज़गार के संकल्प के तहत हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 9वें रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कुरुक्षेत्र के राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान में आयोजित रोज़गार मेले में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी विकास राज्य मंत्री मंत्री डॉ संजीव कुम...

September 26, 2023 6:26 PM

जिला ऊना के अधिकारियों व कर्मचारियों को हिंदी भाषा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उपायुक्त ऊना ने सम्मानित किया

जिला ऊना के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को हिंदी भाषा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उपायुक्त ऊना ने सम्मानित किया। भाषा कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा अपनाई गई चयन प्रक्रिया में कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य मंडल ऊना को कार्यालय के रूप में तथा विकास सकलानी आ...

September 26, 2023 6:22 PM

मुख्यमंत्री ने अमृतसर के सुप्रसिद्ध दुर्गियाना मंदिर में प्रदेशवासियों के उज्जवल भविष्य, सुख और समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज पंजाब के सीमांत जिला अमृतसर के सुप्रसिद्ध एवं जन-जन की आस्था के प्रतीक दुर्गियाना मंदिर में प्रदेशवासियों के उज्जवल भविष्य, सुख और समृद्धि की कामना की। मां दुर्गा को समर्पित यह मंदिर देश-विदेश के भक्तों की आस्था का प्रतीक है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भा...

September 26, 2023 6:19 PM

मुख्यमंत्री ने अमृतसर में भारत-पाकिस्तान बंटवारे की दुःखद स्मृतियों के प्रतीक विभाजन संग्रहालय का अवलोकन किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अमृतसर में भारत-पाकिस्तान बंटवारे की दुःखद स्मृतियों के प्रतीक विभाजन संग्रहालय (पार्टीशन म्यूजियम) का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि वर्ष 1947 में भारत के विभाजन से प्रभावित लोगों के दुःख और तकलीफ को शब्दों के माध्यम से व्यक्त करना अत्यन्त...

September 26, 2023 6:14 PM

सदाबहार अभिनेता देव आनंद की 100वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर उनके साथ अपनी तस्वीर साझा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सदाबहार अभिनेता देव आनंद को उनकी 100वीं जयंती पर याद किया। प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में अभिनेता देव आनंद के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए कहा कि देव आनंद को एक सदाबहार अभिनेता के रूप में याद किया जाता है। देव आनंद का सिनेमा के प्रति बेजोड़ जुनून था। श्री मो...

September 26, 2023 6:12 PM

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अशोक चक्र विजेता शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा को दी श्रद्धांजलि

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अशोक चक्र विजेता शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 15वीं पुण्यतिथि पर देहरादून में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्री जोशी ने कहा कि देहरादून में सैन्य धाम का निर्माण कार्य दिसम्बर माह के अंत तक पूरा हो जाएगा। सरकार निर्माण कार्य को लेकर पूरी तरह से सजग है।...

September 26, 2023 6:11 PM

आवास मंत्री डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के कुल 1305 लाभार्थियों को आवास आवंटित किए

आवास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने देहरादून में प्रधानमंत्री आवास योजना के कुल 1305 लाभार्थियों को आवास आवंटित किए। इस मौके पर डॉक्टर अग्रवाल ने कहा कि समाज के अन्तिम छोर पर खडे व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याण कारी योजनाएं पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए आवास...

September 26, 2023 6:09 PM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे लंदन, पोमा ग्रुप के साथ करेंगे बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज लंदन में आयोजित होने वाले रोड शो के दौरान डेलिगेशन रोपवे के क्षेत्र में अग्रणी पोमा ग्रुप के साथ बैठक करेंगे। बैठक में पोमा ग्रुप के साथ प्रदेश में पर्यावरण अनुकूल गतिशीलता के सम्बंध में चर्चा की जाएगी। इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लंदन पहुंचने पर प्रवासी भ...