September 25, 2023 7:09 PM

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 182 अधिकारियों के दल से की भेंट

2021 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के 182 अधिकारियों के दल ने आज राष्‍ट्रपति भवन के सांस्‍कृतिक केन्‍द्र में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट की। ये अधिकारी इस समय विभिन्‍न मंत्रालय और विभागों में सहायक सचिव के पद पर नियुक्‍त हैं। अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्‍ट्रपति ने कहा कि उनकी सेवा सत्ता...

September 25, 2023 6:24 PM

कृषि मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने शिमला स्थित बालूगंज में कृषि प्रसार कार्यकर्ता एवं किसान विश्रामालय का जीर्णोद्धार के उपरांत लोकार्पण किया

कृषि मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने आज शिमला स्थित बालूगंज में कृषि प्रसार कार्यकर्ता एवं किसान विश्रामालय का जीर्णोद्धार के उपरांत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसान हितैषी योजनाएं और कार्यक्रम कार्यन्वित किए जा रहे हैं। किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के दृष्टिगत सरक...

September 25, 2023 6:22 PM

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 28 सितंबर को होबार में शिक्षा खंड चुवाड़ी की अंडर-12 खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 28 सितंबर को होबार में शिक्षा खंड चुवाड़ी की अंडर-12 खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार वह 27 सितंबर को सदर विधायक नीरज नैय्यर की माता के निधन पर ...

September 25, 2023 6:15 PM

चमोली जिले के नंदप्रयाग नगर में स्वच्छता रैली के माध्यम से लोगों को कूडा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया

चमोली जिले के नंदप्रयाग नगर में स्वच्छता रैली के माध्यम से लोगों को कूडा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव ने नगर पंचायत परिसर से स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में नगर के इंटर कॉलेज और प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। इ...

September 25, 2023 6:13 PM

प्रदेश में आगामी दिसंबर माह में वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा

प्रदेश में आगामी दिसंबर माह में वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए उत्तराखंड सरकार ने ढाई लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा है। इसके लिए राज्य सरकार देश-विदेश के उद्योगपतियों के साथ बैठकें कर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित कर रही है। वहीं, बीते दिनों दिल्ली में हुए सम्मेलन के...

September 25, 2023 6:11 PM

राज्यपाल ने किया किन्नौर के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा

राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल आज अपने 3 दिवसीय जनजातीय जिला किन्नौर पहुंचे। उन्होंने समदोह के सैन्य शिविर, भारत-तिब्बत सीमा बल की फारवर्ड पोस्ट लेपचा तथा सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया। वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत उन्होंने विभिन्न गांवों का दौरा भी किया। लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ला भी उनके ...

September 25, 2023 6:06 PM

स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए सम्पर्क मार्ग का निरीक्षण किया

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने गत शाम जिला सोलन की ग्राम पंचायत पड़ग में भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए सम्पर्क मार्ग का निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को मार्ग शीघ्र बहाल करने के उचित दिशा-निर्देश दिए। 

September 25, 2023 6:03 PM

मुख्यमंत्री ने 26 अक्तूबर, 2023 से आयोजित होने वाले क्रॉस कंट्री पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप-2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट और प्रोमो जारी किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कांगड़ा जिला के बीड़-बिलिंग में 26 अक्तूबर, 2023 से आयोजित होने वाले क्रॉस कंट्री पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप-2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट और प्रोमो जारी किया। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 28 देशों के 159 प्रति...

September 25, 2023 5:59 PM

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने नैनीताल जिले में 14 करोड़ 70लाख रुपये की 10 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने नैनीताल जिले में 14 करोड़ 70 लाख रुपये की 10 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास के लिए संकल्पबद्ध है और जरूरी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झीलों के शहर नैनीताल को विकसित करने के लि...

September 25, 2023 5:57 PM

राज्य में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए है– पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा

पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा है कि राज्य में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए है। श्री बहुगुणा ने कोटद्वार में पशुपालन विभाग के अधिकारियों की बैठक में ये बात कही। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन से युवाओं को रोजगार मिला है और आने वाले समय में मत्स्य पालन को एक क्लस्टर के रूप म...