September 24, 2023 6:14 PM

चंपावत के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप प्रभारी उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह खड़ायत को फिक्की सम्मान से सम्मानित किया जाएगा

चंपावत के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप प्रभारी उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह खड़ायत को नशा मुक्त अभियान 2025 को सफल बनाने और नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए फिक्की सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उत्तराखण्ड पुलिस में इससे पहले केवल 04 राजपत्रित अधिकारियों को ही प्रदान किया गया है। गौरतलब ...

September 24, 2023 6:13 PM

उत्तराखंड संस्कृत अकादमी ने आज संस्कृत मास महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी जिलों में ई-संगोष्ठियों का आयोजन किया

उत्तराखंड संस्कृत अकादमी ने आज संस्कृत मास महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी जिलों में ई-संगोष्ठियों का आयोजन किया। संगोष्ठी में डॉ. प्रकाश चमोली ने कहा कि उत्तराखंड में अनेक धर्म शास्त्रों का निर्माण, अनुष्ठान और अनुसंधान हुआ है, जिसका प्रचार किया जाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वेदव्यास ने...

September 24, 2023 6:12 PM

बागेश्वर के लीती, सूपी और सुनारगांव (कांडा) को पर्यटन गांव के रूप में विकसित किया जाएगा

बागेश्वर के लीती, सूपी और सुनारगांव (कांडा) को पर्यटन गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि इन गांवों में होम-स्टे, ट्रैक रूट, पैदल मार्ग और व्यू प्वाइंट की डीपीआर जल्द प्रस्तुत करने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जालेख पैराग्ला...

September 24, 2023 6:10 PM

बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में नंदा अष्टमी पर सुप्रसिद्ध मेले का आयोजन हुआ

बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में नंदा अष्टमी पर सुप्रसिद्ध मेले का आयोजन हुआ। मेले में झोड़ा, चाचरी और रंगारंग कार्यक्रम की धूम रही। देव डांगरों ने अवतरित होकर क्षेत्र के लोगों को आशीर्वाद दिया। उधर, अल्मोड़ा में भी मां नंदा देवी मंदिर में भव्य मेले का आयोजन किया गया। मंदिर में मां नंदा-सुनंदा की दर...

September 24, 2023 5:53 PM

उत्तर प्रदेश निवेश के लिए सबसे अच्छी जगह, मोटो जीपी इंडिया में हिस्सा ले रहीं कंपनियों के प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा है कि उनकी सरकार राज्‍य में निवेशकों को सभी सुविधाएं उपलब्‍ध कराएगी। मुख्‍यमंत्री आज ग्रेटर नोएडा में बुद्ध इंटरनैशनल सर्किट में चल रहे मोटो जीपी इंडिया में भाग ले रही राष्‍ट्रीय और अंतराष्‍ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते ह...

September 24, 2023 5:29 PM

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना विषय पर सोमवार को आकाशवाणी समाचार सेवा प्रभाग का फोन-इन-कार्यक्रम, वाट्सऐप नंबर पर भी पूछे जा सकेंगे सवाल

आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग हिन्दी और अंग्रेजी में अपने साप्ताहिक लाइव फोन-इन कार्यक्रम पब्लिक स्पीक में कल रात 9.30 बजे, प्रधानमंत्री विश्‍वकर्मा योजना विषय पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में अपर‍ सचिव और विकास आयुक्‍त डाक्‍टर रजनीश के साथ विशेष च...

September 24, 2023 5:20 PM

दुबई में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया के कार्यक्रम का आयोजन, भारत के विकास में योगदान देने वाले उद्यमी हुए सम्मानित

उद्यमशीलता की भावना और नवाचार का उत्सव मनाते हुए दुबई में इंटरकांटिनेंटल दुबई - फेस्टिवल सिटी में "बिट्स टू बिलियन्स: इंस्पायरिंग एंटरप्रेन्योरियल जर्नीज़" की मेजबानी की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया दुबई द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम ...

September 24, 2023 4:53 PM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए आयोजित भारत दर्शन दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से 10वीं की परिषदीय परीक्षा 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए आयोजित भारत दर्शन दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें रुद्रप्रयाग विधानसभा के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर ब्लॉक के टॉपर छात्रों को ...

September 24, 2023 4:50 PM

हाल ही में जी-20 शिखर सम्‍मेलन के दौरान अफ्रीकी संघ को समूह का पूर्ण सदस्‍य बनने पर भारत ने अपनी नेतृत्‍व क्षमता सिद्ध की है–प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि हाल ही में जी-20 शिखर सम्‍मेलन के दौरान अफ्रीकी संघ को समूह का पूर्ण सदस्‍य बनने पर भारत ने अपनी नेतृत्‍व क्षमता सिद्ध की है। आज आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में श्री मोदी ने कहा कि शिखर सम्‍मेलन के दौरान घोषित भारत-मध्‍यपूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा आने वाले...

September 24, 2023 4:45 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 105वाँ संस्करण आज प्रदेशभर में सुना गया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 105वाँ संस्करण आज प्रदेशभर में सुना गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित डी.ए.वी.पी.जी कॉलेज में मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कॉलेज के स्मार्ट लाइब्रेरी स्थापना के कार्यों का शुभारंभ किया।