September 24, 2023 11:17 AM

चालू मॉनसून के दौरान बाढ़ के कारण पंजाब में किसानों की गेहूं की फसल को नुकसान

पंजाब में चालू मॉनसून के दौरान बाढ़ के कारण किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में तेज बारिश और बाढ़ से 2 लाख 40 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में गेहूं की फसल प्रभावित हुई है। 

September 24, 2023 11:15 AM

views 1

विदेश मंत्री डॉ सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने न्‍यूयॉर्क में मिस्र के विदेश मंत्री से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने कल न्‍यूयॉर्क में संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा की बैठक के क्रम में मिस्र के विदेश मंत्री सामेह शौकरी से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच सहयोग के क्षेत्र में हुई प्रगति का जायजा लिया। डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि 2023 भारत और मिस्र के संबंधों के लिए एक असाधारण वर्ष रहा है।...

September 24, 2023 8:18 AM

केंद्रशासित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर में प्रशासन ने भूमिहीन आवेदकों के लिए जाति प्रमाण-पत्र संबं‍धी दिशानिर्देश जारी किये

    केंद्रशासित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर में प्रशासन ने भूमिहीन आवेदकों के लिए जाति प्रमाण-पत्र संबं‍धी दिशानिर्देश जारी किये हैं। भूमिहीन आवेदकों को जाति प्रमाण-पत्र जारी न करने के संबंध में प्रशासन को कई शिकायतें मिली थीं। दिशानिर्देश के अनुसार, जाति प्रमाण-पत्र प्राप्‍त करने के लिए भू...

September 24, 2023 8:15 AM

मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, हिमालयीवर्ती पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज भारी बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में आज भी बहुत तेज बारिश जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि मध्‍य प्रदेश, विदर्भ क्षेत्र और छत्तीसगढ़ में भी तेज बारिश के आसार है। बिहार के बेगुसराय जिले के कोदावनपुर में क...

September 24, 2023 8:08 AM

केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा- प्रत्‍येक पंचायत में प्राथमिक कृषि ऋण समिति होनी चाहिए, अगले पांच वर्ष में तीन लाख समितियां बनेंगी

केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रत्‍येक पंचायत में एक प्राथमिक कृषि ऋण समिति होगी और इस तरह अगले पांच वर्षों में देश में तीन लाख प्राथमिक कृषि ऋण समितियां गठित की जाएंगी। श्री अमित शाह कल मुंबई में, मुंबई विश्वविद्यालय और सहकार भारती द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित लक्ष्मणराव इनामदार स्‍...

September 24, 2023 7:59 AM

सैनिक स्‍कूल कोरुकुण्‍डा में स्वच्छता ही सेवा के बाद महा स्वच्छता अभियान चलाने की तैयारी

सैनिक स्‍कूल कोरुकुण्‍डा में केंद्र सरकार की पहल स्‍वच्‍छता-ही-सेवा से स्‍कूल परिसर में महत्‍वपूर्ण सफाई अभियान चलाया जा रहा है। 15 सितम्‍बर से शुरू हुआ यह अभियान 31 अक्‍तूबर तक चलेगा। स्‍कूल में कैडेट और अन्‍य कर्मी प्रतिदिन विभिन्‍न स्‍वच्‍छता गतिविधियां चला रहे हैं। पहली अक्‍तूबर को महा स्‍वच्‍छत...

September 24, 2023 7:50 AM

स्वच्छता ही सेवा अभियान से न केवल स्वच्छता बल्कि उत्पादकता भी बढ़ रही है- डी.पी.एस. नेगी

प्रसार भारती के वित्त सदस्य डी.पी.एस. नेगी ने कहा है कि स्वच्छता ही सेवा अभियान से न केवल स्वच्छता को बढ़ावा मिल रहा है बल्कि उत्पादकता भी बढ़ रही है। कल रायपुर में दूरदर्शन और आकाशवाणी के अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि प्रसार भारती के अंतर्गत इस अभिय...

September 24, 2023 7:36 AM

प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से हैदराबाद के काचेगुडा से बेंगलुरु के यशवंतपुर के बीच वन्‍दे भारत एक्‍सप्रेस को रवाना करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज सुबह वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से हैदराबाद के काचेगुडा से बेंगलुरु के यशवंतपुर के बीच वन्‍दे भारत एक्‍सप्रेस को रवाना करेंगे। सोमवार से चलने वाली इस रेलगाडी से  हैदराबाद और बेंगलुरु के बीच यात्रा का समय लगभग साढे 3 घण्‍टे कम हो जाएगा। यह ऐसी पहली वन्...

September 23, 2023 9:29 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अलग से सहकारिता मंत्रालय बनाने से देश में सहकारी आंदोलन को नया जीवन मिला- अमित शाह

  केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अलग से सहकारिता मंत्रालय बनाए जाने के बाद से देश में सहकारी आंदोलन को एक नया जीवन मिला है। आज शाम मुंबई विश्वविद्यालय में लक्ष्मणराव इनामदार स्‍मृति व्याख्यान देते हुए, श्री शाह ने कहा कि सहकारी मॉडल एक मानव ...

September 23, 2023 9:28 PM

सिमडेगा जिले में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हुई एक खास पहल

सिमडेगा जिले में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक खास पहल की गई है। आज सिमडेगा के डिस्ट्रिक्ट इंस्टिट्यूट फॉर एजुकेशन एंड ट्रेनिंग भवन में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से सॉफ्ट टॉयज मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन किया गया। एचपीसीएल की स्वतंत्र निदेशक सह राज्य की पूर्व मं...