September 21, 2023 4:57 PM

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपनी संकल्प यात्रा के दौरान सिमडेगा के कोलेबिरा में लोगों को संबोधित किया

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपनी संकल्प यात्रा के दौरान कल सिमडेगा के कोलेबिरा में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में राज्य में लूट और भ्रष्टाचार चरम पर है। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने...

September 21, 2023 4:56 PM

बुंडू नगर पंचायत द्वारा मानव मल को प्राकृतिक तौर पर उपचारित कर खाद बनाने के लिए फिक्ल स्लग ट्रीटमेंट प्लांट-एफएसटीपी स्थापित की

बुंडू नगर पंचायत द्वारा मानव मल को प्राकृतिक तौर पर उपचारित कर खाद बनाने के लिए फिक्ल स्लग ट्रीटमेंट प्लांट-एफएसटीपी स्थापित की गई है। इस प्लांट को देखने के लिए अमेरिका के शहरी विकास मंत्रालय से लॉया डोमीनिक कल बुंडू पहुंची। लॉया डोमीनिक के साथ शहरी विकास मंत्रालय दिल्ली और झारखंड के प्रतिनिधि भी शा...

September 21, 2023 4:54 PM

देवघर के उपायुक्त विशाल सागर ने जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रखण्डवार समीक्षा बैठक की

देवघर के उपायुक्त विशाल सागर ने जिले में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रखण्डवार समीक्षा बैठक की। इस दौरान बिरसा आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बाबा साहब अम्बेडकर आवास योजना के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को शेष बचे कार्यों को जल्द स...

September 21, 2023 4:48 PM

रांची: सिदो कान्हू साइक्लिंग स्टेडियम-वेलोड्रम में 2 दिवसीय इंटर जोन महिला साइक्लिंग लीग की कल हुई शुरुआत

खेलो इंडिया के तहत राजधानी रांची के खेलगांव स्थित सिदो कान्हू साइक्लिंग स्टेडियम-वेलोड्रम में 2 दिवसीय इंटर जोन महिला साइक्लिंग लीग की कल शुरुआत हुई। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे ने किया। झारखंड साइक्लिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि प्रति...

September 21, 2023 4:48 PM

नवी मुंबई के कामोठे में मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत अमृत कलश यात्रा का हुआ आयोजन

नवी मुंबई के कामोठे में आज 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान के अंतर्गत भजनी मंडल और ढोल ताशा जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों के संगीत के साथ एक अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया गया। पनवेल नगर निगम द्वारा आयोजित यात्रा में कॉलेज के छात्रों ने मिट्टी और अनाज एकत्र किया। पनवेल नगर निगम ने कल नव...

September 21, 2023 4:46 PM

कनाडा के सांसद चंद्र आर्य ने कनाडा मे खालिस्‍तानी समर्थकों के हिन्‍दू समुदाय पर हमले करने की निंदा की

कनाडा के सांसद चंद्र आर्य ने खालिस्तानी आतंकवादियों और गैंगस्टरों की घोर निंदा की है।  खालिस्‍तानी समर्थक गुट सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्‍नुन द्वारा कनाडा के हिन्‍दू समुदाय पर हमले करने की श्री आर्य ने निंदा की है। वीडियो संदेश में उन्‍होंने कहा कि हिन्‍दू-केनेडाई लोगों पर ह...

September 21, 2023 4:46 PM

हंसडीहा-भागलपुर मुख्य मार्ग पर छापेमारी कर पुलिस ने 20 पेटी अवैध शराब बरामद किया

गोड्डा जिले के बिहार से सटे सीमावर्ती क्षेत्र स्थित हंसडीहा-भागलपुर मुख्य मार्ग पर छापेमारी कर पुलिस ने 20 पेटी अवैध शराब बरामद किया है। पोडै़याहाट थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 1 पिकअप वाहन से शराब को जब्त किया है जबकि वाहन चालक फरार हो गया।

September 21, 2023 4:42 PM

प्रधानमंत्री 24 सितंबर को 9 वंदे भारत ट्रेनों को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 सितंबर को अलग-अलग राज्यों के लिए 9 वंदे भारत ट्रेनों को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इन ट्रेनों में रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है। दक्षिण-पूर्व रेल मुख्यालय की ओर से इस ट्रेन के लिए रूट भी तय कर दिया गया है। महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ...

September 21, 2023 4:39 PM

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक-नाबार्ड ने सहायक प्रबंधक ग्रेड-ए के 150 पदों पर नियुक्ति जारी की

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक-नाबार्ड ने सहायक प्रबंधक ग्रेड-ए के 150 पदों पर नियुक्ति जारी की। इसे लेकर अभ्यर्थियों से 23 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक होना जरूरी हैै। वहीं उम्र सीमा 21 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। 

September 21, 2023 3:38 PM

गिरिडीह जिला इकाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव कार्यक्रम को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के रूप में मना रही है

भारतीय जनता पार्टी की गिरिडीह जिला इकाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव कार्यक्रम को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के रूप में मना रही है। गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता घूम-घूमकर मिट्टी संग्रह कर रहे हैं।