September 21, 2023 3:36 PM

अस्पताल में मरीजों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के लिए कैथलैब में अब सेंट्रल इमरजेंसी को शिफ्ट किया जाएगा

धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मरीजों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के लिए कैथलैब में अब सेंट्रल इमरजेंसी को शिफ्ट किया जाएगा। वहीं बेड और मशीनों की निगरानी के लिए नोडल बनाया जाएगा। उपायुक्त वरुण रंजन ने कल अस्पताल परिसर का निरीक्षण करने के बाद यह जानकारी दी।

September 21, 2023 3:33 PM

धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में 37 खून के नमूनों की जांच की गई

धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में 37 खून के नमूनों की जांच की गई, जिसमें 9 लोग डेंगू से ग्रस्त पाए गए। 3 मरीज पहले से अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। सिविल सर्जन डॉ. चंद्रभानु प्रतापन ने बताया कि संक्रमित मरीजों के क्षेत्र में लगातार सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। डेंगू के प्रति लोगों को जाग...

September 21, 2023 3:28 PM

पूर्वी सिंहभूम जिले की भालूबासा बस्ती में करमा पूजा की हुई शुरुआत

पूर्वी सिंहभूम जिले की भालूबासा बस्ती में कल से करमा पूजा की शुरुआत हो गई। यह आयोजन 1 सप्ताह तक चलेगा। संस्था के सलाहकार जगन्नाथ बेहरा ने बताया कि भालूबासामुखी समाज द्वारा पिछले 115 साल से यहां करमा पूजा का आयोजन किया जाता रहा है। 26 सितंबर को करमा पूजा का विसर्जन होगा, जिसमें पूरे कोल्हान से लगभग 1...

September 21, 2023 3:25 PM

धनबाद जिले के झरिया के हेटलीबांध में रहने वाले शराब और बालू के कारोबारी पुंज सिंह को बिहार के बालू घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया

धनबाद जिले के झरिया के हेटलीबांध में रहने वाले शराब और बालू के कारोबारी पुंज सिंह को बिहार के बालू घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कल गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले बालू सिंडिकेट के राधाचरण सेठ, कन्हैया, धनबाद के जगनारायण सिंह और सतीश कुमार को ईडी ने पकड़ा था। पुंज सिंह आदित्य मल्टीकॉम प्राइवेट...

September 21, 2023 3:17 PM

राष्ट्रीय सुब्रतो मुखर्जी अंडर-17 बालिका वर्ग फुटबॉल मुकाबले में झारखंड की टीम ने नई दिल्ली को 23-0 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया

राष्ट्रीय सुब्रतो मुखर्जी अंडर-17 बालिका वर्ग फुटबॉल मुकाबले में झारखंड की टीम ने नई दिल्ली को 23-0 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। नई दिल्ली में कल खेले गए इस मैच में झारखंड की ओर से गुमला जिले के सेंट पैट्रिक आवासीय बालिका फुटबॉल ट्रेंनिंग सेंटर की खिलाड़ियों ने एयर फोर्स बाल भारती स्कूल नई दि...

September 21, 2023 3:13 PM

मुख्यमंत्री ने आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची स्टैच्यू ऑफ वननेस का अनावरण किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में मांधाता पर्वत पर आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची स्टैच्यू ऑफ वननेस का अनावरण किया और अद्वैत लोक की आधारशिला रखी। अनावरण कार्यक्रम में स्वामी अवधेशानंद गिरि समेत देशभर से करीब 5000 साधु-संत शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने 75 फीट ऊंचे अस्थायी म...

September 21, 2023 1:54 PM

चीन के हांगझू में एशियाई खेलों में मलेशिया के साथ क्वार्टर फाइनल मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद भारत ने महिला क्रिकेट में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया

भारत की महिला क्रिकेट टीम एशियाई खेल 2023 के महिला क्रिकेट सेमीफाइनल में पहुंच गई है। हांगझाऊ में आज क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के साथ मैच वर्षा के कारण रद्द किए जाने से भारत की महिला टीम को सेमीफाइनल में प्रवेश मिला। इससे पहले टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करते हुए भारत की महिला टीम ने दो विकेट पर शान...

September 21, 2023 1:54 PM

सरकार विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कारों की स्‍थापना की जिसे राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार के नाम से जाना जाएगा

सरकार ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में नए राष्ट्रीय पुरस्कारों की स्थापना की है। इन्हें राष्ट्रीय़ विज्ञान पुरस्कार कहा जाएगा। यह पुरस्कार वैज्ञानिकों, प्रौद्योगिकीविदों और आविष्कारकों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए ...

September 21, 2023 1:54 PM

स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस वर्ष सभी श्रेणियों में नीट पीजी काउंसलिंग के लिए क्वालीफाइंग परसेंटाइल को शून्य किया

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने NEET PG काउंसलिंग 2023 के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों (मेडिकल/डेंटल) की कट-ऑफ प्रतिशत घटा दी है। अब सभी श्रेणियों में क्वालीफाइंग परसेंटाइल को 'शून्य' कर दिया गया है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) द्वारा कल जारी एक अधिसूचना में इ...

September 21, 2023 1:35 PM

2027 में सीमेंट से जुड़े विभिन्‍न यौगिक तत्‍वों पर विचार-विमर्श के लिए नई दिल्‍ली में अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का आयोजन किया जाएगा

भारत, 2027 में सीमेंट से जुड़े विभिन्‍न यौगिक तत्‍वों पर विचार-विमर्श के लिए नई दिल्‍ली में अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का आयोजन करेगा। वाणिज्‍य और उद्योग मंत्रालय ने आज एक घोषणा में बताया है कि आईआईटी दिल्‍ली के साथ मिलकर राष्‍ट्रीय सीमेंट एवं भवन निर्माण सामग्री परिषद ने थाईलैंड के बैंकॉक में चल...