September 21, 2023 9:32 AM

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करने संबंधी ऐतिहासिक महिला आरक्षण विधेयक संसद के निचले सदन में पारित

लोकसभा ने महिलाओं के लिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की कुल सीटों में से एक तिहाई सीटें आरक्षित करने की मांग करने वाले संविधान के 128वें संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है। इस विधेयक को नारी शक्ति वंदन अधिनियम कहा गया है। विधेयक को मत विभाजन के बाद पारित किया गया, जिसमें 454 सांसदों ने विधेयक के पक्ष म...

September 21, 2023 8:36 AM

चीन के हांगझू में एशियाई खेलों में आज महिला क्रिकेट और फुटबॉल सहित कई खेलों में भारतीय चुनौती, भारत और मलेशिया के बीच महिला क्रिकेट का क्वार्टर फाइनल मैच जारी

चीन में हांगझाऊ एशियाई खेलों में भारत आज महिला क्रिकेट, सेलिंग और रोइंग में अपना अभियान शुरू करेगा। पुरूषों और महिलाओं की रोइंग टीमें फाइनल के लिए क्‍वालि‍फाई करने के प्रयास में वापसी के लिए उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन करेंगी। 16 सदस्‍यों की भारतीय सेलिंग टीम हॉगझाऊ खेलों में स्‍थान पाने की कोशिश करेगी...

September 21, 2023 8:30 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का उद्घाटन करेंगी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश के पहले अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार मेले का उद्घाटन करेंगी। व्‍यापार मेला आज से 25 सितम्‍बर तक चलेगा। राज्‍य की राज्‍यपाल आनंदी पटेल, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और उद्योग मंत्री नंद गोपाल नंदी भी उद्घाटन समारोह में मौजूद रहेगें। ऑटो मोब...

September 21, 2023 8:24 AM

केरल के कोझिकोड में चौथे दिन भी निपाह का कोई नया मामला नहीं, पॉजिटिव मरीज भी पहले से अधिक स्वस्थ

केरल में कोझिकोड जिले में चौथे दिन निपाह का कोई नया मामला सामने नहीं आया। निपाह पॉजिटिव नौ वर्षीय लड़के और उपचाराधीन तीन अन्य मरीज भी पहले से अधिक स्वस्थ है। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया है कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने निपाह वायरस के निदान के लिए ट्रूनैट परीक्षण को मंजूरी दे दी है। त...

September 21, 2023 8:21 AM

भारतीय संघ में शामिल होने के 76 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जम्मू-कश्मीर में मनाया जा रहा है हीरक जयंती समारोह

जम्मू-कश्मीर के भारतीय संघ में शामिल होने के 76 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय वायु सेना और केंद्रशासित प्रदेश सरकार संयुक्त रूप से हीरक जयंती समारोह मना रही है। जम्मू-कश्मीर 26 अक्टूबर, 1947 को भारतीय संघ से जुड़ा था। इस अवसर पर आज से दो दिवसीय एयर-शो का आयोजन किया जा रहा है। जम्मू में पश्चि...

September 21, 2023 8:19 AM

संयुक्‍त राष्‍ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने धनी देशों से जलवायु परिवर्तन के लिए एकजुटता का आह्वान किया

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेस ने जलवायु परिवर्तन के खिलाफ संघर्ष में धनी देशों से नेतृत्‍व करने का आग्रह किया है। उन्‍होंने विश्‍व नेताओं का जलवायु संकट समेत शून्‍य लक्ष्‍य तय करने और जीवाश्‍म ईंधन का उपयोग समाप्‍त करने के लिए आवाहन किया है महासचिव ने विश्‍व को चेतावनी देते हु...

September 21, 2023 8:13 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधेयक के समर्थन में मतदान करने के लिए संसद सदस्यों का आभार व्‍यक्‍त किया

लोकसभा ने महिला आरक्षण विधेयक 454 वोटों से पारित कर दिया है। यह विधेयक लोकसभा और राज्य विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में अभूतपूर्व समर्थन से 128 वां संशोधन विधेयक पारित होने पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की है। सोशल म‍ीडिया पोस्‍ट में श्री...

September 21, 2023 7:30 AM

जी-20 अवसंरचना कार्य समूह की चौथी बैठक आज से मध्य प्रदेश में होगी शुरू

भारत की अध्यक्षता में जी-20 अवसंरचना कार्य समूह की चौथी बैठक आज से मध्य प्रदेश में शुरू हो रही है। दो दिवसीय बैठक का आयोजन खजुराहो में किया गया है।

September 21, 2023 7:27 AM

तेलंगाना के हैदराबाद में 25 इलेक्ट्रिक ग्रीन मेट्रो लग्जरी वातानुकूलित बस सेवा का शुभारंभ हुआ

तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम ने शहर में पर्यावरण अनुकूल आवागमन में सुधार के लिए कल हैदराबाद में 25 इलेक्ट्रिक ग्रीन मेट्रो लग्जरी वातानुकूलित बस सेवा शुरू की हैं। राज्य के परिवहन मंत्री पी. अजय कुमार ने औपचारिक रूप से बेड़े का उद्घाटन किया। यह सुविधा इस महीने की 23 तारीख से यात्रियों के लिए उपलब्...

September 21, 2023 7:24 AM

मध्‍य प्रदेश में आदि शंकराचार्य की 108 फुट ऊंची प्रतिमा का आज किया जाएगा अनावरण

अद्वैत वेदांत दर्शन के संस्थापक आदि शंकराचार्य की 108 फुट ऊंची प्रतिमा का आज मध्‍य प्रदेश के ओंकारेश्वर में अनावरण किया जाएगा। यह प्रतिमा विभिन्‍न धातुओं से बनी है, इसमें आदि शंकराचार्य को 12 वर्ष की आयु में दर्शाया गया है, क्योंकि उन्‍होंने इसी आयु में ज्ञान प्राप्‍त किया था। मुख्‍यमंत्री...