September 20, 2023 7:56 PM

छत्तीसगढ़: माओवादियों द्वारा किए गए आइईडी विस्फोट की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल-सीआरपीएफ का 1 जवान घायल

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर-जगरगुंडा मार्ग पर माओवादियों द्वारा किए गए आइईडी विस्फोट की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल-सीआरपीएफ का 1 जवान घायल हो गया। बताया जाता है कि अरनपुर से जगरगुंडा के बीच सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। घायल जवान रोड ओपनिंग पार्टी में शामिल था। 

September 20, 2023 7:55 PM

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने पीएससी में चयन से संबंधित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा है कि सभी नियुक्तियां न्यायालय के आदेश के अधीन रहेंगी

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने पीएससी में चयन से संबंधित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा है कि सभी नियुक्तियां न्यायालय के आदेश के अधीन रहेंगी और अगले आदेश तक नियुक्ति की प्रक्रिया को अंतिम रूप नहीं दिया जा सकेगा। हाईकोर्ट में आज पीएससी परीक्षा में चयन से संबंधित याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान हाईकोर्ट ने ...

September 20, 2023 7:53 PM

बिहार: मुख्यमंत्री ने महिला आरक्षण बिल-नारी शक्ति वंदन विधेयक का स्वागत किया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एन डी ए सरकार की ओर से लाए गए महिला आरक्षण बिल-नारी शक्ति वंदन विधेयक का स्वागत किया है। विधेयक के बारे में पहली बार अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे हमेशा से ही लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं की सीटों में महिलाओं के आरक्षण के पक्षधर रहे हैं। पह...

September 20, 2023 7:28 PM

गुजरात सरकार ने आज राज्य में एक हजार 95 करोड़ रुपये के निवेश के लिए पांच समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

  गुजरात सरकार ने आज राज्य में एक हजार 95 करोड़ रुपये के निवेश के लिए पांच समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। इससे आने वाले वर्षों में राज्य में लगभग एक हजार दो सौ तीस रोजगार के अवसर सृजित होंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि समझौता ज्ञापन पैकेजिंग, प्लास्टिक, कपड़ा, नवीकरणीय ऊर्...

September 20, 2023 7:24 PM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला आरक्षण विधेयक – नारी शक्ति वंदन विधेयक का समर्थन किया है

     बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला आरक्षण विधेयक - नारी शक्ति वंदन विधेयक का समर्थन किया है। पटना में संवाददाताओं से बातचीत में श्री कुमार ने कहा कि वह अपने युवा दिनों से ही लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिला उम्मीदवारों को आरक्षण प्रदान करने के समर्थक रहे हैं। उन्‍होंने...

September 20, 2023 7:18 PM

केन्या के एवोकाडो को आज नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में भारतीय बाजार में लाने की शुरूआत की गयी

   केन्या के एवोकाडो को आज नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में भारतीय बाजार में लाने की शुरूआत की गयी। ये कार्यक्रम केन्या उच्चायोग और एसोचैम द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। एवोकाडो पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और मोनो-सैचुरेटेड एसिड का अच्छा स्रोत होते हैं।    इस अवसर पर व...

September 20, 2023 7:10 PM

सरकार ने कहा है कि इस वर्ष जुलाई में कर्मचारी राज्‍य बीमा योजना के अन्‍तर्गत लगभग 20 लाख नये कर्मियों का पंजीकरण हुआ है

     सरकार ने कहा है कि इस वर्ष जुलाई में कर्मचारी राज्‍य बीमा योजना के अन्‍तर्गत लगभग 20 लाख नये कर्मियों का पंजीकरण हुआ है तथा योजना के लाभ 52 ट्रांसजेंडर कर्मियों तक बढाये गये हैं। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने बताया है कि नये पंजीकृत कर्मियों में लगभग 48 प्रतिशत क...

September 20, 2023 7:08 PM

मुख्य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार ने निर्वाचन आयुक्तों अनूप चंद्र पांडे और अरुण गोयल के साथ आज कॉमिक चाचा चौधरी और चुनावी दंगल लॉन्च किया

  मुख्य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार ने निर्वाचन आयुक्तों अनूप चंद्र पांडे और अरुण गोयल के साथ आज कॉमिक चाचा चौधरी और चुनावी दंगल लॉन्च किया। लोगों के बीच चुनाव को लेकर जागरूकता फैलाने और युवा मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए की निर्वाचन आयोग और प्राण कॉमिक्स  की यह संयुक्त पहल है। आयोग ने ...

September 20, 2023 4:58 PM

14वां वैश्विक कौशल शिखर सम्मेलन आज दिल्ली में शुरू

     14वां वैश्विक कौशल शिखर सम्मेलन आज दिल्ली में शुरू हुआ। दो दिन के सम्मेलन का विषय  युवाओं को सशक्त बनाकर उनके भविष्य का निर्माण करना है। सम्मेलन का उद्देश्य देश में उद्योग-आधारित कौशल पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करने पर ध्यान केंद्रित करना है। इस अवसर पर कौशल विकास और उद्यमिता ...

September 20, 2023 3:42 PM

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में निःशुल्क पैथोलॉजीकल कलेक्शन केंद्र का शुभारम्भ किया

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय स्थित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में निःशुल्क पैथोलॉजीकल कलेक्शन केंद्र का शुभारम्भ किया। इस पैथोलॉजीकल कलेक्शन केंद्र में ब्लड, यूरीन, सीबीसी, ब्लड शुगर, किडनी, लीवर, कॉलेस्ट्रोल, थॉयरायड सहित लगभग 270 प्रकार की जाँचें निःशुल्क की जाएगी। श्रीमती रतूड़ी ने इसे ...