September 20, 2023 1:06 PM

हिमाचल प्रदेश के चंबा में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.9 मापी गई

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में कल रात हल्‍के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता दो दशमलव नौ मापी गई। मौसम विभाग के अनुसार रात करीब सवा नौ बजे लोगों ने झटके महसूस किए। भूकंप का केन्‍द्र पांच किलोमीटर की गहराई में स्थित था। 

September 20, 2023 1:04 PM

13वां हिन्द-प्रशान्‍त सेना प्रमुख सम्‍मेलन इस महीने की 26 और 27 तारीख को नई दिल्‍ली में आयोजित की जाएगी

13वां हिन्द-प्रशान्‍त सेना प्रमुख सम्‍मेलन-आईपीएसीसी इस महीने की 26 और 27 तारीख को नई दिल्‍ली के मानेकशॉ सेंटर में आयोजित किया जाएगा। हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के तीस से अधिक सेना प्रमुखों के सम्‍मेलन में हिस्सा लेने की संभावना है। सम्‍मेलन में इस क्षेत्र में सुरक्षा सहयोग और सामूहिक...

September 20, 2023 12:47 PM

कावेरी जल विवाद को लेकर कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री और उप मुख्‍यमंत्री सांसदों और मंत्रियों के साथ एक बैठक में शामिल हुए

कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया और उप मुख्‍यमंत्री डी के शिवकुमार ने आज नई दिल्‍ली में कावेरी जल विवाद पर केंद्रीय मंत्री-प्रह्लाद जोशी, शोभा करंदलाजे, भगवंत खुबा, नारायण स्‍वामी, राजीव चन्द्रशेखर और कर्नाटक से संसद सदस्यों के साथ एक बैठक में हिस्सा लिया। सर्वो...

September 20, 2023 12:46 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को नुआखाई त्योहार की बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नुआखाई त्योहार पर देशवासियों को बधाई दी और उनकी समृद्धि की कामना की। नुआखाई ओडिशा के पश्चिमी जिलों में मनाया जाने वाला एक कृषि त्योहार है जहां खेत की पहली उपज देवी को अर्पित की जाती है और लोग बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हैं। यह त्योहार ज्यादातर संबलपुर, बारगढ़, ...

September 20, 2023 12:39 PM

केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया

केरल के कोझिकोड में कल निपाह का कोई नया रोगी नहीं मिला। 49 व्‍यक्तियों के नमूनों की जांच की गई, जो सभी नेगेटिव पाए गए। अभी 36 नमूनों की जांच के नतीजे प्राप्‍त होने हैं। इस बीच निपाह के तीन रोगियों की हालत स्थिर है जबकि नौ वर्ष के एक बच्‍चे की हालत में सुधार हुआ है। राज्‍य की स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री...

September 20, 2023 10:58 AM

दिल्‍ली में 1 लाख 29 हजार घरों में मच्छरों के लार्वा पाए जाने की पुष्टि, लोगों को जागरूक करने के लिए नगर निगम की तैयारियां पूरी

दिल्‍ली नगर निगम ने अब तक 1 लाख 29 हजार घरों में मच्छरों के लार्वा पाए जाने पर नोटिस जारी किए हैं, जबकि डेंगू फैलाने की जांच करने पर 56 हजार चालान किए गए हैं। नगर निगम के करीब पांच हजार अधिकारी घर-घर जाकर मच्‍छरों के लार्वा की जांच कर रहे हैं। लोगों को पर्चे बांटकर और तरह-तरह से जानकारी देकर जा...

September 20, 2023 10:15 AM

करतारपुर साहिब कॉरिडोर से तीर्थयात्रियों को गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब जाना हुआ सुविधाजनक

पंजाब में, गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक शहर में भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित करतारपुर साहिब कॉरिडोर तीर्थयात्रियों को गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब के दर्शन के लिए मुफ्त सुविधा प्रदान कर रहा है। यह गलियारा नवंबर 2019 में पहले सिख गुरु श्री नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर खोला गया थ...

September 20, 2023 10:13 AM

न्यूजीलैंड में 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए

न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप में स्‍थानीय समय के अनुसार सुबह 9 बजकर 14 मिनट पर छह दशमलव दो तीव्रता के जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप का केन्‍द्र पृथ्‍वी की सतह से 11 किलोमीटर नीचे था। यह स्‍थान क्राइस्‍टचर्च के पश्चिम में 124 किलोमीटर की दूरी पर था। जियो नेट वेबसाइट के अनुसार करीब 15 हजा...

September 20, 2023 8:04 AM

महिलाओं ने लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किये जाने का स्‍वागत करते हुए इसे बड़ी उपलब्धि कहा

संसद में आईं महिला हस्तियों ने महिला आरक्षण विधेयक पेश किए जाने की सराहना की हैं। संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत कोटा प्रदान करने वाला विधेयक को कल संसद के विशेष सत्र के दौरान लोकसभा में पेश किया गया। विधेयक को पेश किए जाने के अवसर पर कुछ सफल महिलाएं विशेष रूप से आम...

September 20, 2023 7:58 AM

केंद्र ने किसानों के लिए कृषि-ऋण और फसल बीमा पर तीन परिवर्तनकारी योजनाओं की शुरुआत की

केन्‍द्र सरकार ने किसानों के लिए कृषि ऋण और फसल बीमा संबंधी तीन ऐतिहासिक उपाय किए हैं। कल नई दिल्‍ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसान ऋण पोर्टल, घर-घर किसान क्रेडिट कार्ड और मौसम सूचना नेटवर्क डेटा सिस्टम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि भारत, किसानों का ऋणी है। उन्हों...