September 19, 2023 8:18 AM

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक लॉरी के गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मृत्यु

जम्मू-कश्मीर में कल शाम रामबन जिले के टांगर इलाके में एक लॉरी के गहरी खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई। लॉरी चालक के नियंत्रण खो देने के कारण हुई इस दुर्घटना में वाहन टांगर के पास एक गहरी खाई में जा गिरा, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो ...

September 19, 2023 8:13 AM

जी-20 फ्रेमवर्क कार्यकारी समूह की अंतिम बैठक रायपुर में शुरू हुई

भारत की जी-20 की अध्‍यक्षता के अंतर्गत जी-20 फ्रेमवर्क कार्यकारी समूह की अंतिम बैठक कल रायपुर में शुरू हुई। बैठक के पहले दिन कल नवीनतम वैश्विक आर्थिक दृष्टिकोण और प्रमुख आर्थिक मुद्दों की नीतियों पर चर्चा हुई। इसके अलावा, अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष के विशेषज्ञों ने वैश्विक आर्थिक ...

September 19, 2023 8:09 AM

मौजूदा वित्त वर्ष में अब तक प्रत्‍यक्ष कर संग्रह में 23.5 प्रतिशत अधिक की वृद्धि हुई

देश में इस वित्त वर्ष के दौरान सितंबर के मध्य तक प्रत्यक्ष कर संग्रह में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 23 दशमलव पांच एक प्रतिशत की शानदार वृद्धि हुई है। इस दौरान आठ लाख 65 हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रत्यक्ष कर संग्रह दर्ज किया गया है। पिछले वित्त वर्ष में प्रत्यक्ष कर संग्रह सात लाख 416 करो...

September 19, 2023 8:05 AM

कृषि क्षेत्र के लिए किसान ऋण पोर्टल और घर-घर किसान क्रेडिट कार्ड अभियान जैसी परिवर्तनकारी पहल आज नई दिल्ली में शुरू की जाएगी

देश में कृषि-क्रांति लाने के उद्देश्य से सरकार आज परिवर्तनकारी पहलों की एक श्रृंखला का शुभारंभ करेगी। इन पहलों में किसान ऋण पोर्टल, घर-घर किसान क्रेडिट कार्ड वितरण अभियान और मौसम सूचना नेटवर्क डेटा प्रणाली शामिल हैं। इस योजना का शुभारंभ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल...

September 19, 2023 8:03 AM

views 1

नए संसद भवन में आज से शुरू होगी दोनों सदनों की कार्यवाही

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही आज से नए संसद भवन में शुरू होगी। संसद सत्र के दूसरे दिन आज लोकसभा की बैठक नए भवन में दोपहर बाद 1:15 पर होगी, जबकि राज्‍यसभा की बैठक 2:15 पर शुरू होगी।लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्य संयुक्त ग्रुप फोटो के लिए सुबह संसद भवन के सेंट्रल हॉल में एकत्र होंगे...

September 19, 2023 8:02 AM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा – भारत की अर्थव्यवस्था का तेजी से बढना कोई संयोग नहीं है, यह इसके सरल , सतत और वंचित लोगों के उत्‍थान से संभव हुआ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत का सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरना कोई संयोग नहीं है क्योंकि इसके सरल और टिकाऊ समाधानों ने कमजोर और वंचित लोगों को देश की विकास गाथा का नेतृत्व करने के लिए सशक्त बनाया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ई-बुक, 'पीपुल्स जी-20'&...

September 19, 2023 7:42 AM

चुनाव तैयारियों का जायजा लेने के लिए तेलंगाना की यात्रा करेंगे निर्वाचन आयोग का एक उच्च स्तरीय दल

निर्वाचन आयोग का एक उच्च स्तरीय दल राज्य में चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए अगले महीने की 3 तारीख से तेलंगाना का दौरा करेगा। तेलंगाना के मुख्य चुनाव अधिकारी विकास राज ने कहा कि निर्वाचन आयोग इस दौरान विभिन्न पक्षों और समुदायों के साथ बातचीत करेगा और तैयारियों की समीक्षा करेगा। तेलंगाना उन पांच रा...

September 18, 2023 9:40 PM

केरल के कोझिकोड में आज लगातार तीसरे दिन निपाह वायरस से कोई भी व्‍यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया

केरल के कोझिकोड में आज लगातार तीसरे दिन निपाह वायरस से कोई भी व्‍यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया है। सभी 11 नमूनों की जांच में आज संक्रमण का कोई भी मामला नहीं मिला। निपाह संक्रमित तीन रोगियों की हालत स्थिर है, जबकि निपाह संक्रमित 9 वर्ष का बच्‍चा अभी भी ऑक्‍सिजन सपोर्ट पर है। आज शाम मीडिया से बातच...

September 18, 2023 9:39 PM

बिहार के औरंगाबाद में बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत

बिहार के औरंगाबाद जिले में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से पिछले 24 घंटों के दौरान 6 लोगों की मृत्यु हो गई। ज्यादातर लोगों की मौत खुले में खेत में काम करने के दौरान हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार औरंगाबाद जिले में हादसों पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के निकट आश्रितों को 4-4 लाख रुपये अनुग...

September 18, 2023 9:37 PM

रक्षा विज्ञान, प्रौद्योगिकी और उद्योग सहयोग पर भारत-मलेशिया संयुक्त उप-समिति की 10वीं बैठक आयोजित

रक्षा विज्ञान, प्रौद्योगिकी और उद्योग सहयोग पर भारत-मलेशिया संयुक्त उप-समिति की 10वीं बैठक आज नई दिल्ली में आयोजित की गई। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच मौजूदा रक्षा अनुसंधान और उद्योग सहयोग की समीक्षा की गई और आपसी हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। मंत्रालय ने बता...