September 18, 2023 9:36 PM

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने प्राधिकरण के उड़ान निरीक्षण बेड़े में 2 नए बी-360 विमान किए शामिल

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने आज प्राधिकरण के उड़ान निरीक्षण बेड़े में उन्नत उड़ान निरीक्षण प्रणाली से सुसज्जित 2 नए बी-360 विमान शामिल किए हैं। सफदरजंग हवाई अड्डे पर नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नागर विमानन राज्य मंत्री विजय कुमार सिंह की उपस्थिति में ये विमान शामिल किए गए...

September 18, 2023 9:29 PM

दक्षिण अफ्रीका: लिंपोपो प्रांत में एक बस और एक ट्रक के बीच हुई टक्‍कर में कम से कम 22 लोगों की मृत्‍यु

दक्षिण अफ्रीका के लिंपोपो प्रांत में एक बस और एक ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्‍कर में कम से कम 22 लोगों की मृत्‍यु हो गई जिनमें अधिकतर खनन श्रमिक थे। दुर्घटना के कारण बस में भीषण आग लग गई। इस वर्ष इस क्षेत्र में हुई दुर्घटनाओं में से यह सबसे भयानक दुर्घटना है। लिंपोपो परिवहन विभाग ने घ...

September 18, 2023 9:28 PM

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद सौध कक्ष में केंद्रीय मंत्रिमंडल बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में संसद सौध कक्ष में केंद्रीय मंत्रिमंडल बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक संसद के विशेष सत्र के पहले दिन बुलाई गई थी। कैबिनेट की बैठक लगभग एक घंटे तक चली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री ए...

September 18, 2023 9:25 PM

अमरीका और ईरान ने एक समझौते के तहत कैदियों की अदला-बदली की, अमरीका ने ईरान के छह अरब डॉलर के लेन-देन पर लगी रोक हटाई

अमरीका और ईरान के बीच हुए एक दुर्लभ समझौते में अमरीका में बंद 5 ईरानी कैदियों के बदले में छोड़े जाने वाले 5 अमरीकी कैदी ईरान से बाहर चले गए। इस समझौते के तहत तेहरान के 6 बिलियन अमरीकी डॉलर के कोष से प्रतिबंध हटा दिया है। दोनो पक्षों को दोहा के खाते में कोष अंतर...

September 18, 2023 9:18 PM

राजस्‍थान के कुछ जिलों में मूसलाधार वर्षा से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त, आठ लोगों की मौत

राजस्थान के कुछ जिलों में मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित है। बांसवाडा जिले में पिछले 48 घंटे में बारिश से जुडी घटनाओं में आठ लोगों की मृत्यु हो गयी। डूंगरपुर जिले में पिछले 24 घंटे में अत्यधिक बारिश दर्ज की गयी है। इसके अलावा पाली, प्रतापगढ, सिरोही, उदयपुर और बा...

September 18, 2023 9:15 PM

राज्‍यसभा के सभापति जगदीप धनखड ने पीठासीन अधिकारियों का पैनल पुनर्गठित किया, पैनल में पचास प्रतिशत महिला सांसद शामिल

राज्‍यसभा के सभापति और उप-राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड ने आज सदन के आठ पीठासीन सदस्‍यों की सूची जारी की जिसमें 50 प्रतिशत स्‍थान महिला सांसदो को दिया गया है। इन महिला सांसदों में भारतीय जनता पार्टी की कांता कर्दम, सुमित्रा बाल्‍मिक और चंद्रप्रभा तथा बीजू जनता दल की ममता मोहंता शामिल हैं। सूची में शाम...

September 18, 2023 9:07 PM

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष से मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे और अन्‍य सदस्‍यों के खिलाफ दायर अयोग्‍यता संबंधी याचिकाओं के निपटारे के लिए समयसीमा तय करने को कहा

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष को निर्देश दिया कि वे कुछ सदस्‍यों की अयोग्यता सम्‍बंधी याचिकाओं पर फैसला लेने की अवधि एक सप्ताह के भीतर तय करें। यह याचिकाएं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और कुछ शिवसेना विधायकों के खिलाफ दायर की गई हैं, जिन्होंने जून 2022 में नई सरकार ...

September 18, 2023 9:00 PM

गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्रों में कल भी तेज बारिश जारी रहने का अनुमान

मौसम विभाग ने गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्रों में कल भी तेज बारिश जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग ने पंचमहल, दाहोद, खेड़ा, अरावली, महिसागर, बनासकांठा और साबरकांठा जिलों में कल अत्‍याधिक बारिश होने के मददेनजर रेड अलर्ट भी जारी किया है। उप-हिमालयी, पश्चिम बंगाल और सिक्...

September 18, 2023 8:58 PM

महाराष्ट्र में कल से शुरू होने वाले दस दिवसीय गणेशोत्सव मनाने के लिए मुंबई सहित समूचा राज्‍य तैयार

महाराष्ट्र में मुंबई सहित समूचा राज्‍य कल से शुरू होने वाले दस दिवसीय गणेशोत्सव मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। हमारी संवाददाता ने बताया है कि समाज के सभी वर्गों के लोग और लाखों घरों में श्रद्धालु कल गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूजा के लिए गणेश प्रतिमाएं समारोहपूर्वक स्थापित करेंगे। 

September 18, 2023 8:56 PM

बिहार: निशानेबाज गौरव भारती ने राष्ट्रीय स्तर के 32वें जीबी मावलंकर निशानेबाजी प्रतियोगिता में 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता

बिहार के निशानेबाज गौरव भारती ने राष्ट्रीय स्तर के 32वें जीबी मावलंकर निशानेबाजी प्रतियोगिता में 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। यह प्रतियोगिता पश्चिम बंगाल में आयोजित हुई थी। गौरव भारती बिहार के नालंदा जिले के कल्याण बिगहा स्थित इंडोर शूटिंग रेंज के प्रशिक्षु हैं। इस केंद्र से कई खे...