September 15, 2023 5:57 PM

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक कल हैदराबाद में होगी

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक कल हैदराबाद में होगी।  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली समिति की अध्यक्षता करेंगे। श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस कार्य समिति के सदस्यों और विशेष आमंत्रित सदस्यों सहित 84 वरिष्ठ नेता बैठक में भाग लेंगे।

September 15, 2023 5:48 PM

खेलो झारखंड के तहत गोड्डा में जिलास्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार की योजना खेलो झारखंड के तहत गोड्डा में जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी, वॉलीबॉल और एथेलेटिक्स की प्रतियोगिता आयोजित हुई।

September 15, 2023 5:45 PM

रांची : सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए निर्मला कॉलेज में बनाया गया परीक्षा केन्द्र

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 15 से 17 और 23 से 24 सितम्बर तक होगी। रांची में निर्मला कॉलेज में परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। परीक्षा केन्द्र पर कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा का आयोजन कराने और विधि-व्यवस्था संधारण के लिए पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। ...

September 15, 2023 5:40 PM

हरियाणा सरकार ने नूंह जिले में मोबाइल इंटरनेट, एसएमएस और डोंगल सेवाओं को तत्‍काल प्रभाव से कल तक के लिए स्‍थगित कर दिया है

हरियाणा सरकार ने नूंह जिले में मोबाइल इंटरनेट, एसएमएस और डोंगल सेवाओं को तत्‍काल प्रभाव से कल तक के लिए स्‍थगित कर दिया है। सरकारी प्रवक्‍ता ने बताया कि जिले में साम्‍प्रदायिक तनाव को देखते हुए शांति बनाए रखने के लिए आदेश जारी किया गया है। उन्‍होंने कहा कि सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर अफवाह रोकने...

September 15, 2023 5:38 PM

रांची-दुमका बाबाधाम इंटरसिटी एक्सप्रेस 15 से 18 सितंबर तक देवघर तक ही जाएगी

दुमका में इंटरलॉकिंग के कारण रांची-दुमका बाबाधाम इंटरसिटी एक्सप्रेस 15 से 18 सितंबर तक दुमका की जगह देवघर तक ही जाएगी, और 19 सितंबर को देवघर से ही लौटेगी। रांची-गोड्डा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस 17 सितंबर तक देवघर तक ही चलेगी।

September 15, 2023 5:32 PM

सिमडेगा: 12 महिलाओं द्वारा अपने पति को मृत बताकर विधवा पेंशन लेने का मामला आया सामने

सिमडेगा के ठेठईटांगर प्रखंड में 12 महिलाओं द्वारा अपने पति को मृत बताकर विधवा पेंशन लेने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दिया है। ये महिलाएं स्वयं को एकल महिला अर्थात विधवा बताकर पेंशन ले रही थीं। पंचायत में 9 सितंबर को आयोजित जा...

September 15, 2023 5:32 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोश हशानाह के अवसर पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू और दुनिया भर के यहूदी समुदाय के लोगों को बधाई दी है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोश हशानाह के अवसर पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू और दुनिया भर के यहूदी समुदाय के लोगों को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री ने आशा व्‍यक्‍त की कि नव वर्ष सबके जीवन में अच्‍छा स्‍वास्‍थ्‍य, शांति और समृद्धि लायेगा।

September 15, 2023 5:29 PM

गिरीडीह: कारीगरों ने विश्वकर्मा योजना को लेकर जतायी खुशी, कहा – हमें अब पूंजीपतियों और महाजनों से कर्ज लेना नहीं पड़ेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत करेंगे। पीएम विश्वकर्मा योजना से राज्य के कई जिलों के कारीगर उम्मीद लगाए हैं। खूंटी जिले के कुम्हारों, कर्मकारों, और शिल्पकारों ने बताया कि बैंक से लोन मिलने पर वे आधुनिक यंत्रों की खरीददारी कर सकेंगे। इससे कार्य की गुणवत्ता...

September 15, 2023 5:22 PM

रांची: स्टील आथोरिटी ऑफ इंडिया के ग्रीन स्टील को बढ़ावा देने के लिए बायोचार सेमिनार का किया आयोजन

स्टील आथोरिटी ऑफ इंडिया के ग्रीन स्टील को बढ़ावा देने हेतु आयोजित बायोचार सेमिनार का स्टील मंत्रालय के सचिव नागेन्द्र नाथ सिन्हा ने उद्घाटन किया। श्री सिन्हा ने कहा कि इस क्षेत्र के जनजातीय समुदाय जैसे लोहरा, असुर सदियों से कोयला के उपयोग से स्टील बनाना जानते थे, यह स्थानीय मगध, आदि राजाओं के मजबूती ...

September 15, 2023 5:17 PM

राज्य के कई प्रखंडों में भाजपा सांसद और विधायक 'मेरी माटी,मेरा देश' कार्यक्रम में हुए शामिल

राज्य के कई प्रखंडों में भाजपा सांसद और विधायक 'मेरी माटी,मेरा देश' कार्यक्रम में शामिल हुए। रांची के सांसद संजय सेठ ने हेहल क्षेत्र में मिट्टी संग्रह किया। हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने सदर प्रखंड के ग्राम सलगावां में मिट्टी संग्रह अभियान चलाया। सभी अपने कार्यकर्ताओं के साथ कलश लेकर गां...