September 14, 2023 9:23 PM

जमीन घोटाले के आरोपी प्रेम प्रकाश की जमानत याचिका पर ईडी की अदालत में सुनवाई हुई, फैसला सुरक्षित

जमीन घोटाले के आरोपी प्रेम प्रकाश की जमानत याचिका पर ईडी की अदालत में आज सुनवाई हुई। ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत ने दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत 20 सितम्बर को अपना फैसला सुनाएगी। उल्लेखनीय है कि प्रेम प्रकाश अवैध खनन के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग करने ...

September 14, 2023 9:21 PM

सरायकेला – खरसावां जिला प्रशासन की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत मैराथन दौड़ सह रैली का हुआ आयोजन

सरायकेला - खरसावां जिला प्रशासन की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत मैराथन दौड़ सह रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा और जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार ने संयुक्त  रूप से किया।  जिला समाहरणालय से शुरू होकर यह दौड़ सरायकेला इंडोर स्टेडियम पहु...

September 14, 2023 9:19 PM

रांची: एचइसी के कर्मचारियों ने वेतन भुगतान और एचइसी को पुनः व्यवस्थित करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

रांची स्थित एचइसी के कर्मचारियों ने वेतन भुगतान और एचइसी को पुनः व्यवस्थित करने की मांग को लेकर राजभवन के समीप प्रदर्शन किया। एचईसी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस, राजद, झामुमो और वामदल के कई नेता भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चंद्रयान मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका...

September 14, 2023 9:17 PM

जमशेदपुर: झारखंड राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी ने जनसुनवाई की

झारखंड राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी ने आज जमशेदपुर में एक बैठक की। इस दौरान जनसुनवाई भी की गयी, जिसमें 40 मामले आये। श्री चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को सात दिनों के भीतर सभी मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। अधिकतर मामले पीडीएस और आंगनबाड़ी केन्द्रों से जुड़े हैं। बाद में पत्...

September 14, 2023 9:14 PM

रांची समेत राज्यभर के विभिन्न प्रखंडों में पांच दिनों तक चलने वाला स्वास्थ्य मेला शुरू

राजधानी रांची समेत राज्यभर के विभिन्न प्रखंडों में आज से स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। पांच दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के जरिये लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जायेंगी। इस कड़ी में जमशेदपुर के मानगो गांधी मैदान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना...

September 14, 2023 9:09 PM

भाजपा की दूसरी परिवर्तन यात्रा का रथ कल शुक्रवार को जशपुर से होगा रवाना

भारतीय जनता पार्टी की दूसरी परिवर्तन यात्रा का रथ कल छत्तीसगढ़ के जशपुर से रवाना होगा। मां रानी खुड़िया देवी की पूजा-अर्चना के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा इस रथ को हरी झंडी दिखाएंगे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल इस यात्रा का नेतृत्व करेंगे। वहीं, पूर्व सांसद रामविचार नेताम...

September 14, 2023 9:07 PM

केरल में, निपाह वायरस से निपटने में स्थानीय अधिकारियों की सहायता के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे के तीन वैज्ञानिकों और चार तकनीशियनों की एक मोबाइल लैब टीम कोझिकोड पहुंची

  केरल में, निपाह वायरस संक्रमण से निपटने में स्थानीय अधिकारियों की सहायता के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे के तीन वैज्ञानिकों और चार तकनीशियनों की एक मोबाइल लैब टीम आज कोझिकोड पहुंची। कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तैनात इस टीम की वजह से संदिग्ध निपाह मामलों के स्वैब को ...

September 14, 2023 9:07 PM

बस्तर ग्राम बोरपदर में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण योजना के 9 वर्ष पर विशेष प्रचार कार्यक्रम का हुआ आयोजन

केंद्रीय संचार ब्यूरो के जगदलपुर क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के ग्राम बोरपदर में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण योजना के 9 वर्ष पर विशेष प्रचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयुष्मान भारत योजना के साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मिट्टी परीक्षण, प्रधानमंत्री सुरक्षा...

September 14, 2023 9:06 PM

जी-20 की वित्तीय समावेशन के लिए वैश्विक साझेदारी की चौथी बैठक आज मुंबई में शुरू

   जी-20 की वित्तीय समावेशन के लिए वैश्विक साझेदारी की चौथी बैठक आज मुंबई में शुरू हुई। बैठक में सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यमों को सक्रिय करने के लिए डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे पर एक संगोष्ठी का आज आयोजन किया गया। वित्त मंत्रालय में आर्थिक कार्य सचिव अजय सेठ, भारतीय रिजर्व ...

September 14, 2023 9:04 PM

महासमुंद जिले में आयोजित मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी के दूसरे दिन आज चित्रकला, रंगोली सहित अनेक प्रतियोगिताएं हुईं

केंद्रीय संचार ब्यूरो की रायपुर इकाई द्वारा छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा में आयोजित मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी के दूसरे दिन आज चित्रकला, रंगोली सहित अनेक प्रतियोगिताएं हुईं। चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 44 बच्चों ने भाग लिया। वहीं, ‘‘सही पोषण-देश रोशन’’ विषय पर प्रतिभागियों ...