September 14, 2023 12:31 PM

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग जिले के कोकरनाग में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई फिर शुरू की

जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग जिले के कोकरनाग में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई फिर शुरू कर दी है। पुलिस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उजैरखान सहित लश्करे तैयबा के दो आतंकवादियों की घेराबंदी कर ली गई है। कल आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के एक कर्नल और मेजर तथा पुलिस उपा...

September 14, 2023 12:29 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिंदी दिवस के मौके पर देशवासियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हिंदी दिवस के मौके पर देशवासियों को बधाई दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने आशा व्यक्त की कि हिंदी भाषा राष्ट्रीय एकता और सद्भावना के सूत्र को मजबूत करती रहेगी।

September 14, 2023 11:42 AM

जम्मू-कश्मीर: बडगाम जिले के रेशीपोरा में 125 बिस्तरों वाले अस्पताल के निर्माण को प्रशासनिक परिषद ने मंजूरी दी

जम्मू-कश्मीर में बडगाम जिले के रेशीपोरा में 49 करोड़ 32 लाख रुपये की अनुमानित लागत से 125 बिस्तरों वाले अस्पताल के निर्माण को प्रशासनिक परिषद ने मंजूरी दे दी है। इस अस्पताल के निर्माण से बडगाम जिले और उसके आसपास रहने वाली आबादी के एक बड़े हिस्से को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ...

September 14, 2023 8:15 AM

जी-20 संधारणीय वित्त कार्य समूह की चौथी बैठक इस वर्ष की रिपोर्ट को अंतिम रूप देने के लिए वाराणसी में जारी

जी-20 संधारणीय वित्त कार्य समूह की चौथी बैठक इस वर्ष की रिपोर्ट को अंतिम रूप देने के लिए कल वाराणसी में शुरू हुई। आज बैठक के दूसरे और अंतिम दिन जी-20 संधारणीय वित्त कार्य योजना पर विचार-विमर्श जारी रहेगा।   हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि जी-20 के सदस्‍य देश, आमंत्रित देश और अंतर्राष्ट्रीय...

September 14, 2023 8:11 AM

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज राजस्थान के जयपुर में बांध सुरक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज राजस्थान के जयपुर में बांध सुरक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन में पूरे देश और लगभग पंद्रह देशों के विशेषज्ञों के भाग लेने की उम्मीद है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन से पहले मालवीय राष्ट्रीय तकनीकी संस्थ...

September 14, 2023 7:54 AM

वित्तीय समावेशन के लिए चौथी जी20 वैश्विक साझेदारी बैठक आज मुंबई में शुरू होगी

वित्तीय समावेशन के लिए चौथी जी-20 वैश्विक साझेदारी बैठक आज मुंबई में शुरू होगी। तीन दिवसीय बैठक में जी-20 सदस्य देशों, विशेष आमंत्रित देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के 50 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक में डिजिटल वित्तीय समावेशन और एसएमई वित्त के क्षेत्रों में वित्तीय सम...

September 13, 2023 9:36 PM

केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह कल विशेष अभियान के तीसरे चरण की निगरानी के लिए एक समर्पित वेब पोर्टल- https://scdpm.nic.in की शुरूआत करेंगे

केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह कल विशेष अभियान के तीसरे चरण की निगरानी के लिए एक समर्पित वेब पोर्टल- https://scdpm.nic.in  की शुरूआत करेंगे। सरकार ने इस वर्ष 2 से 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान के तीसरे चरण की घोषणा की है। विशेष अभियान का तीसरा चरण सेवा वितरण य...

September 13, 2023 9:34 PM

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि प्रदेश के हर गांव का विकास गुजरात माॅडल पर किया जाएगा

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि प्रदेश के हर गांव का विकास गुजरात माॅडल पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को हर विकास खंड के 10 -10 पिछड़े गांवों का चयन करने का आदेश दिया गया है। लखनऊ में योजना भवन में आज संवाददाताओं से बातचीत में श्री मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना के त...

September 13, 2023 9:32 PM

जम्‍मू-कश्‍मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ मुठभेड में सेना के एक कर्नल, एक मेजर तथा जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस के उप-अधीक्षक वीरगति को प्राप्त हुए

जम्‍मू कश्‍मीर में अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में आज आतंकवादियों के साथ मुठभेड में सेना के एक मेजर और कर्नल तथा एक पुलिस उपाधीक्षक वीरगति को प्राप्‍त हुए। प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्‍कर-ए-तैयबा से जुडे एक गुट रेसिस्‍टेंट फ्रंट ने हमले की जिम्‍मेदारी ली है। एक समाचार एजेंसी के अनुसार मुठभेड में ...

September 13, 2023 9:31 PM

आयकर विभाग ने कर चोरी की जांच के सिलसिले में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान, उनके परिजनों और सहयोगियों के विभिन्‍न ठिकानों पर छापे मारे

आयकर विभाग ने कर चोरी की जांच के सिलसिले में उत्तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश और मुम्‍बई में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान, उनके परिजनों और सहयोगियों के विभिन्‍न ठिकानों पर छापे मारे। रामपुर में कथित तौर पर जौहर अली ट्रस्‍ट की रकम और जौहर अली इंस्‍टीट्यूट के लिए ली गई जमीन से जुड़ी हेराफेरी के संबंध में ...