September 12, 2023 4:45 PM

बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक आज 94 अंक बढ़कर 67,221 पर हुआ बंद

बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक आज 94 अंक बढ़कर 67,221 पर बंद हुआ। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी मामूली तीन अंक घटकर 19,993 पर आ गया।

September 12, 2023 4:44 PM

झारखंड विधानसभा की प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति ने गोड्डा स्थित सर्किट हाउस में बैठक की

झारखंड विधानसभा की प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति ने गोड्डा स्थित सर्किट हाउस में विधायक अमित मंडल, कांके विधायक  समरी लाल तथा खिजरी विधायक राजेश कच्छप की उपस्थिति में उप विकास आयुक्त सह अपर समाहर्ता ने बैठक की। बैठक के दौरान झारखंड विधानसभा की प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के द्वारा विभिन्न विभाग...

September 12, 2023 4:42 PM

झारखंड उच्च न्यायालय ने चिटफंड और नान बैंकिंग कंपनियों द्वारा निवेशकों से ठगे गये अरबों रूपये लौटाने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की

झारखंड उच्च न्यायालय ने चिटफंड और नान बैंकिंग कंपनियों द्वारा निवेशकों से ठगे गये अरबों रूपये लौटाने को लेकर दायर जनहित याचिका पर कल सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्र और न्यायामूर्ति आनंद सेन की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान सभी का पक्ष सुनने के बाद राज्य सरकार को तीन सदस्यीय उच्च स्त...

September 12, 2023 4:38 PM

हरिद्वार सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने जिले में डेंगू के प्रभावी रोकथाम के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

हरिद्वार सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने जिले में डेंगू के प्रभावी रोकथाम के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। आपदा प्रबंधन और विधायक निधि के सम्बन्ध में आयोजित बैठक में डॉ निशंक ने अधिकारियों से डेंगू की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने डेंगू के प्रति रोकथाम और बचाव...

September 12, 2023 4:37 PM

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू की

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। देहरादून में आयोजित बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिये पार्टी के मीडिया विभाग को सतर्कता के साथ काम करना होगा। बैठक के दौरान श्री भट्ट ने...

September 12, 2023 4:35 PM

केदारनाथ पुनःनिर्माण कार्यों को तेजी के साथ पूरा करने के लिये चिनूक हेलीकॉप्टर की मदद ली जाएगी

केदारनाथ पुनःनिर्माण कार्यों को तेजी के साथ पूरा करने के लिये चिनूक हेलीकॉप्टर की मदद ली जाएगी। इसके लिये चिनूक हेलीकॉप्टर ने आज केदारनाथ में सफल ट्रायल लैंडिंग की। कल से केदारनाथ धाम में चिनूक हेलीकॉप्टर पुननिर्माण सामग्री पहुंचाने का काम करेगा। गौरतलब है कि पिछले साल भी चिनूक के जरिये के...

September 12, 2023 4:32 PM

डेंगू की प्रभावी रोकथाम के लिये आज से देहरादून में चार दिवसीय महाअभियान की हुई शुरुआत

डेंगू की प्रभावी रोकथाम के लिये आज से देहरादून में चार दिवसीय महाअभियान चलाया जा रहा है। इसकी शुरूआत डेंगू के हॉटस्पॉट बन रहे इलाकों से शुरू की गई है। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने चिकित्सा अधिकारी, आशा कार्यकर्ताओं और अन्य विभागों को घर-घर जाकर लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करने और डेंगू का ...

September 12, 2023 4:31 PM

जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता और ‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ अभियान को मनाने के लिये आकाशवाणी दिल्ली, माणा गांव में 14 सितंबर को आयोजित करेगा कार्यक्रम

जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता और ‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ अभियान को मनाने के लिये आकाशवाणी, दिल्ली, देश के पहले गांव माणा में 14 सितंबर को एक कार्यक्रम आयोजित करेगा। आकाशवाणी की प्रधान महानिदेशक डॉ. वसुधा गुप्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत माणा, आई.टी.बी.पी और चमोली जिला प्र...

September 12, 2023 4:22 PM

भाजपा जिला शिमला की नवनियुक्त कार्यकारणी की परिचय बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया

भाजपा जिला शिमला की नवनियुक्त कार्यकारणी की परिचय बैठक का आयोजन दीप कमल चक्कर शिमला में जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया।  जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर ने कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश के बारे में विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं की समक्ष रखी। कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के बारे ...

September 12, 2023 4:22 PM

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 14 सितंबर को जयपुर में बांध सुरक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बृहस्पतिवार को राजस्थान के जयपुर में अंतराष्‍ट्रीय बांध सुरक्षा का उद्घाटन करेंगें। 15 देशों और कई राज्‍यों के विशेषज्ञों के इसमें शामिल होने की संभावना है। जल शक्ति मंत्रालय ने कहा है कि भारत में 6 हजार बांध है और ये विश्‍व में बड़े बांधों के मामलों में तीसरे स्‍थान पर है। इ...