September 11, 2023 8:41 PM

मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने 11 सितंबर से 17 सितंबर हल्के से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान व्यक्त किया

मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने आज 11 सितंबर से 17 सितंबर तक राज्य के कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। साथ ही कहा है कि अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

September 11, 2023 8:33 PM

झारखंड: रांची स्थित कांग्रेस भवन में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने लोगों की समस्याओं को सुना

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के तत्वावधान में आज जन-सुनवाई कार्यक्रम के तहत रांची स्थित कांग्रेस भवन में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस जनसुनवाई में रांची, रामगढ़, गुमला, गिरिडीह, बोकारो, हजारीबाग जिला के विभिन्न प्रखंडों से लोग पहुंचे थे।

September 11, 2023 8:31 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाज सुधारक आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाज सुधारक आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा है कि समाज सुधार और वंचितों के उत्थान के लिए विनोबा भावे का अटूट समर्पण सबको प्रेरणा देता रहेगा। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन और मु...

September 11, 2023 8:30 PM

जम्मू-कश्मीर: वार्षिक कैलाश यात्रा जम्मू संभाग के डोडा जिले के भद्रवाह शहर में शुरू

जम्मू-कश्मीर में तीन दिन की वार्षिक कैलाश यात्रा आज जम्मू संभाग के पर्वतीय डोडा जिले के भद्रवाह शहर में शुरू हुई। हमारे संवाददाता ने बताया है कि जिला प्रशासन ने यात्रा के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। तीर्थयात्रियों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने के लिए समूचे मार्ग पर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान तै...

September 11, 2023 8:27 PM

श्रम मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रशिक्षित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा

श्रम मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने आज उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के 11 हजार 850 प्रशिक्षित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। हजारीबाग में प्रमंडलीय रोजगार मेला सह ऑफर लेटर वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

September 11, 2023 8:25 PM

मिशन इंद्रधनुष-5 कार्यक्रम के दूसरे चरण का आज से हुआ शुभारंभ

चंदौली में आज सदर ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सघन मिशन इंद्रधनुष-5 कार्यक्रम के दूसरे चरण का शुभारंभ जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने किया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी वाई के राय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, आर बी शरन समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। मऊ में नवजात शिशु को मुख्य चि...

September 11, 2023 8:21 PM

केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र लाभार्थी को मिले यह सरकार की प्राथमिकता है–परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा है कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र लाभार्थी को मिले यह सरकार की प्राथमिकता है। प्रत्येक विभाग की योजनाओं में पारदर्शिता के साथ काम हो रहा है।   इस मौके पर परिवहन मंत्री ने नगर निगम पार्षदों और महापौर को पा...

September 11, 2023 8:18 PM

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग, भारत और दक्षिण कोरिया के राजनयिक संबंध की 50वीं वर्षगांठ मना रहा है

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग, भारत और दक्षिण कोरिया के राजनयिक संबंध की 50वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस क्रम में प्रदेश के विभिन्न शहरों में दक्षिण कोरिया के पॉप म्यूजिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसका मकसद दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत बनाना है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के विशेष सचिव अश्विनी कुमा...

September 11, 2023 8:15 PM

हापुड के जिला पंचायत कार्यालय में “मेरी माटी, मेरा देश” अभियान के तहत सम्मानित सदस्यों द्वारा घर-घर से मिट्टी कलश में एकत्रित की गई

हापुड के जिला पंचायत कार्यालय में “मेरी माटी, मेरा देश” अभियान के तहत सम्मानित सदस्यों द्वारा घर-घर से मिट्टी कलश में एकत्रित की गई। देश के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले करोड़ों वीर और वीरांगनाओं को सम्मान देने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

September 11, 2023 8:14 PM

लखनऊ के शहीद पथ के पास भारतीय नौसेना का शौर्य संग्रहालय स्थापित होगा

लखनऊ के शहीद पथ के पास भारतीय नौसेना का शौर्य संग्रहालय स्थापित किया जाएगा। प्रदेश के संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इस महीने इसकी आधारशिला रखी जाने की संभावना है। भारतीय नौसेना के रिटायर युद्धपोत आईएनएस गोमती पर स्थापित मिसाइल, टारपीडो और कैनन समेत अन्य उपकरणों को भी इस संग्रहालय में प्रदर्शि...