September 11, 2023 7:40 PM

इस वर्ष खरीफ फसल का बुआई क्षेत्र बढ़ा,1088 लाख हेक्‍टेयर से अधिक हुआ: केंद्र सरकार

सरकार ने कहा है कि इस वर्ष खरीफ फसल का बुआई क्षेत्र बढकर एक हजार अट्ठासी लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है। कृषि मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार धान और मोटे अनाजों का बुआई क्षेत्र पिछले वर्ष की तुलना में काफी अधिक हो गया है। धान का बुआई क्षेत्र 392 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 403 लाख हेक्टेयर से अधिक ...

September 11, 2023 7:39 PM

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम की भव्य मूर्ति और करीब 10 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नगरी-सिहावा के मुकुंदपुर में आयोजित समारोह में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत भगवान श्रीराम की भव्य मूर्ति और करीब 10 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने सिहावा कर्णेश्वर रामायण महोत्सव का भी शुभारंभ किया। इस म...

September 11, 2023 7:38 PM

नीदरलैंड, भारत के साथ आर्थिक सहयोग बढ़ाने को लेकर इच्छुक है: प्रधानमंत्री मार्क रूट

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट ने कहा है कि उनका देश भारत के साथ आर्थिक सहयोग बढाने का इच्‍छुक है। कर्नाटक के बेंगलुरु में मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों की गोलमेज बैठक में श्री रूट ने कहा कि नीदरलैंड की 25 कंपनियों का कर्नाटक में होने वाले निवेश में 9 प्रतिशत योगदान है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक शेल...

September 11, 2023 7:32 PM

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कोर कमेटी सहित 4 नई समितियों का गठन किया

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कोर कमेटी सहित 4 नई समितियों का गठन किया है। इनमें चुनाव अभियान समिति, संचार समिति और प्रोटोकॉल समिति शामिल हैं। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा को कोर कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत को चुनाव अभियान सम...

September 11, 2023 7:29 PM

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने राजनांदगांव में बूथ स्तर के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने राजनांदगांव में बूथ स्तर के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान डॉक्टर सिंह ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के साथ-साथ अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी करने को कहा। उन्होंने ‘...

September 11, 2023 7:28 PM

हरियाणा दिल्ली में होने वाले अंतरराष्ट्रीय भारतीय व्यापार मेले में राज्य के स्वयं सहायता समूहों एवं किसान उत्पादक समूहों के उत्पादों करेगा प्रदर्शित

हरियाणा इस वर्ष 14 से 27 नवम्बर तक दिल्ली में होने वाले अंतरराष्ट्रीय भारतीय व्यापार मेले में ‘लोकल फोर वोकल’ को बढ़ावा देने के लिए राज्य के स्वयं सहायता समूहों एवं किसान उत्पादक समूहों के उत्पादों को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करेगा। प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा...

September 11, 2023 7:26 PM

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से परिवर्तन यात्रा शुरू करेगी

छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से परिवर्तन यात्रा शुरू करेगी। इस यात्रा की शुरूआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। वहीं, यात्रा का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव करेंगे। इसी तरह, जशपुर से 16 सितंबर को परिवर्तन यात्रा शुरू होगी, ज...

September 11, 2023 7:22 PM

बिहार में डेंगू का प्रकोप बढ़ा

बिहार में मच्छर जनित बीमारी डेंगू का प्रकोप बढ़ गया है। सबसे अधिक मामलों की पुष्टि पटना जिले में हुई है। अभी करीब 300 मरीजों का इलाज जिले में विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  राज्य में पटना के अलावा मुजफ्फरपुर, भागलपुर और कई अन्य शहरी इलाकों में डेंगू के प्रकोप को देखते हुए सरकार ने इलाज के लि...

September 11, 2023 7:18 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में तिरुपथुर सड़क दुर्घटना में मारे गये लोगों के परिजनों लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में तिरुपथुर सड़क दुर्घटना में मारे गये लोगों के परिवार के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय राहत कोष से मृतकों के निकट परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने...

September 11, 2023 7:13 PM

मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर मिली जीत से विपक्ष के गठबंधन इंडिया को मजबूती मिली है– शिवपाल यादव

समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने कहा है कि मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर मिली जीत से विपक्ष के गठबंधन इंडिया को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल आगामी लोकसभा चुनाव में और मजबूत होकर उभरेंगे। लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए श्री यादव ने हाल ही में सपा से भाजपा में शामिल हुए सुभासपा ...