September 8, 2023 9:19 PM

आकाशवाणी केन्द्र, रायपुर की ओर से G20 के अंतर्गत भिलाई में ‘‘सुगम संगीत संध्या’’ का हुआ आयोजन

आकाशवाणी केन्द्र, रायपुर की ओर से जी-ट्वेंटी के अंतर्गत आज शाम भिलाई के महात्मा गांधी कला मंदिर सभागार सिविक सेंटर में ‘‘सुगम संगीत संध्या’’ का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रभंजय चतुर्वेदी, पंडित अश्वनी वर्मा, प्राची कोकणठाणकर और साधना राहटगांवकर अपनी प्रस्तुति देंगी। वहीं, आगामी दस सितं...

September 8, 2023 9:16 PM

जांजगीर-चांपा : नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर मवेशियों के विचरण करने को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय में आज नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर मवेशियों के विचरण करने के विरोध में एसडीएम दफ्तर के सामने धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मवेशियों को एसडीएम कार्यालय के अंदर ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्त...

September 8, 2023 9:13 PM

रायपुर में कल मंत्रिमंडलीय उपसमिति होगी बैठक

छत्तीसगढ़ में इस साल समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और कस्टम मिलिंग की नीति की समीक्षा कर सुझाव देने के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उपसमिति की कल रायपुर में बैठक होगी। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सहकारिता और पंचायत मंत्री रविन्द्र चौबे, कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मो...

September 8, 2023 9:13 PM

उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह ने घोसी सीट जीत ली है

उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह ने घोसी सीट 40 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत ली है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार और मौजूदा विधायक दारा सिंह चौहान को हराया।

September 8, 2023 9:12 PM

उत्तराखंड में भाजपा ने बागेश्वर विधानसभा सीट बरकरार रखी

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने बागेश्वर विधानसभा सीट बरकरार रखी है। पार्वती दास ने अपने दिवंगत पति भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की सीट बरकरार रखते हुए दो हजार 405 वोटों से जीत हासिल की। उन्‍होंने कांग्रेस के बसंत कुमार को हराया। चंदन राम दास ने 2007 से 2023 तक लगातार चार बार बागेश्...

September 8, 2023 9:10 PM

कल प्रदेश के सभी जिला और व्यवहार न्यायालयों में लोक अदालत आयोजित की जाएगी

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कल नौ सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ के सभी जिला और व्यवहार न्यायालयों में भी लोक अदालत आयोजित की जाएंगी। इस मौके पर पुराने और लंबे समय से लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। इसके तहत मोटर दुर...

September 8, 2023 9:09 PM

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय वेबीनार का हुआ आयोजन

आज अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस है। इस वर्ष का अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस दुनियाभर में ’संक्रमण में दुनिया के लिए साक्षरता को बढ़ावा देना, टिकाऊ और शांतिपूर्ण समाजों की नींव का निर्माण’ विषय के तहत मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राजधानी रायपुर में रा...

September 8, 2023 9:07 PM

रायपुर: दूरस्थ क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने वाली 15 बीसी सखियों को किया गया सम्मानित

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन-बिहान के तहत डिजिटल फाइनेंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली और दूरस्थ क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने वाली पंद्रह बीसी सखियों को आज रायपुर में सम्मानित किया गया। इस मौके पर बीसी सखियों की सफलता की कहानियों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।...

September 8, 2023 9:04 PM

राजनांदगांव जिले के ग्राम ठेकवा में ‘‘भरोसे का सम्मेलन’’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के ग्राम ठेकवा में आज ‘‘भरोसे का सम्मेलन’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के लिए 355 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत के विभिन्न...

September 8, 2023 9:00 PM

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाये रखने के दिये निर्देश

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाये रखने के लिए नगर निकायों और अन्य संबंधित विभागों कारगर प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। जिला गंगा समिति की बैठक में उन्होंने सभी नगर पालिका और पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को नगरों के प्रमुख स्थानों पर बने शौचालयों का बेहतर रखरख...