October 7, 2023 3:53 PM

1 से 15 अक्तूबर तक चलाए जा रहे समर्थ-2023 अभियान के अंतर्गत जिला अंतर एजेंसी समूह की बैठक हुई आयोजित

आपदा जोखिम न्यूनीकरण के तहत 1 से 15 अक्तूबर तक चलाए जा रहे समर्थ-2023 अभियान के अंतर्गत जिला अंतर एजेंसी (डीआइए)समूह की बैठक आज यहां एडीएम मंडी डॉ. मदन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति, सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट, एसोसिएशन ऑफ सोशल रिसर्च एंड एक्शन, सो...

October 7, 2023 2:40 PM

केंद्रीय गृह राज्‍यमंत्री नित्‍यानंद राय ने कहा – त्‍वरित कार्रवाई बल कानून-व्‍यवस्‍था की स्थिति से निपटने की अपनी अनूठी शक्ति और क्षमता के कारण एक बेहतरीन बल बना

केंद्रीय गृह राज्‍यमंत्री नित्‍यानंद राय ने कहा है कि त्‍वरित कार्रवाई बल-आर ए एफ, कानून-व्‍यवस्‍था की स्थिति से निपटने की अपनी अनूठी शक्ति और क्षमता के कारण एक बेहतरीन बल बन गया है। श्री राय ने आज नई दिल्‍ली में बल के 31वें स्‍थापना दिवस समारोह में कहा कि देश-विदेश से प्राप्त कड़े प्रशिक्षण की बदौल...

October 7, 2023 2:36 PM

भारत ने मौजूदा स्थिति के मद्देनज़र इजराइल में रह रहे अपने नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा

भारत ने मौजूदा स्थिति के मद्देनज़र इजराइल में रह रहे अपने नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा है। इजराइल में भारतीय दूतावास ने परामर्श जारी कर भारतीय नागरिकों से अनावश्यक आवाजाही से बचने तथा सुरक्षित स्थान के पास रहने की सलाह दी है। दूतावास ने आपात स्थिति में संपर्क के लि...

October 7, 2023 2:34 PM

बिहार में दो दिन का यात्रा और पर्यटन मेला आज से राजधानी पटना में शुरू

  बिहार में दो दिन का यात्रा और पर्यटन मेला आज से राजधानी पटना में शुरू हो गया है। राज्य में पहली बार आयोजित हो रहे इस मेले का उद्घाटन उप-मुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी प्रसाद यादव ने किया। मेले का उद्देश्य पर्यटन को प्रोत्‍साहित करना है। श्री यादव ने कहा कि बिहार में वर्ष 2019 से साढे तीन करो...

October 7, 2023 2:32 PM

विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ने कहा- जी-20 के आयोजन में भारत की सफलता की सबने प्रशंसा की है

जी-20 की भारत की अध्‍यक्षता पर चर्चा के लिए विदेश मंत्रालय की संसदीय परामर्शदात्री समिति की आज नई दिल्‍ली में बैठक हुई। विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि जी-20 के आयोजन में भारत की सफलता की सबने प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि जन-भागीदारी दृष्टिकोण का सकारात्‍मक प्र...

October 7, 2023 2:27 PM

आईसीसी क्रिकेट विश्‍व कप में हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला में बांग्‍लादेश और अफगानिस्‍तान के बीच मुकाबला जारी

  आईसीसी एकदिवसीय विश्‍वकप क्रिकेट में हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में बंग्‍लादेश के साथ खेलते हुए अफगानिस्तान ने 35वें ओवर में 5 विकेट पर 151 रन बना लिये हैं। इससे पहले, बंग्‍लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का निर्णय किया।    आज इस प्रतियोगिता का एक अन्य मैच नई दिल्‍ली के ...

October 7, 2023 2:23 PM

फलस्तीन के हमास लड़ाकों की ओर से आज गज़ा पट्टी से राकेट दागे जाने के बाद इजराइल ने युद्ध जैसी स्थिति की घोषणा की

फलस्तीन के हमास लड़ाकों की ओर से आज गज़ा पट्टी से राकेट दागे जाने के बाद इजराइल ने युद्ध जैसी स्थिति की घोषणा की है। हमास ने दक्षिणी इजराइल  में हजारों राकेट दागे हैं। यह इजराइल पर हमास की ओर से पिछले कई वर्षों में अब तक का सबसे बड़ा हमला है। खबरों के अनुसार, हमास के बंदूकधा...

October 7, 2023 2:18 PM

गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड के टिहरी जिले में आज केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं

  गृहमंत्री अमित शाह आज उत्तराखण्‍ड के नरेन्‍द्र नगर में मध्‍य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक की अध्‍यक्षता कर रहे हैं। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्‍तीसगढ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल और उत्तराखण्‍ड के मुख्‍यमं...

October 7, 2023 2:13 PM

भारत ने एशियाई खेलों में महिला कबड्डी में जीत के साथ 100 पदकों की महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

एशियाई खेलों में भारत ने 100 पदक प्राप्‍त करने के लक्ष्‍य को शानदार तरीके से हासिल कर लिया है। महिला कबड्डी के फाइनल में भारत ने चीनी ताइपे को हराकर देश के लिए एक सौंवें पदक पर कब्‍जा करते हुए स्‍वर्ण पदक जीता है। भारत 25 स्वर्ण, 35 रजत और 40 कांस्य सहित कुल 1...

October 7, 2023 1:59 PM

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 19वें एशियाई खेलों में सौ पदक जीतने पर भारतीय खिलाडियों को बधाई दी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 19वें एशियाई खेलों में सौ पदक जीतने पर भारतीय खिलाडियों को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा कि एशियाई खेलों में पहली बार सौ पदक जीतकर भारत ने इतिहास रच दिया है। राष्‍ट्रपति ने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाडियों ने पूरी क्षमता और कौशल का प्रदर्शन...