September 7, 2023 4:42 PM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने औद्योगिक विकास योजना के तहत उत्तराखंड को अतिरिक्त सहायता देने के लिए प्रधानमंत्री का जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने औद्योगिक विकास योजना 2017 के तहत हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड के लिए 1 हजार 164 करोड़ रूपये के अतिरिक्त आवंटन को स्वीकृति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री मोदी के मार्गदर्शन में सभी हिमालयी राज्यों में अभूतपूर्व वि...

September 7, 2023 4:38 PM

राज्यपाल ने विशेष रूप से सक्षम बच्चों के संस्थान ढली को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में आज राजभवन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल भी बैठक में विशेष रूप से उपस्थित थे। ब...

September 7, 2023 4:33 PM

भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर ने औद्योगिक विकास योजना 2017 के अंतर्गत 1163.54 करोड़ रु स्वीकृत किए जाने पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया

पूर्व उद्योग मंत्री व भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर ने केंद्र द्वारा हिमाचल व उत्तराखंड को मिले औद्योगिक विकास योजना 2017 के अंतर्गत 1163.54 करोड़ रु स्वीकृत किए जाने पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया और कहा कि जहाँ केंद्र सरकार समय -समय पर हिमाचल के विकास के लिए कार्य कर रही हैं वहीं हिमाचल की सुखु सर...

September 7, 2023 4:27 PM

उद्यमसिंहनगर जिले में सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत, 6 घायल

उद्यमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर में हल्द्वानी राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में 3  लोगों की मृत्यु हो गई, जबकी 6 लोग घायल हो गए। डाक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी राजमार्ग स्थित नमूना गांव के समीप 1 और बाइक की टक्कर...

September 7, 2023 4:24 PM

स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड सरकार प्रयासरत–सीएम पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज देहरादून में आई.टी.बी.पी के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह ने भेंट कर अर्द्धसैन्य बलों के शहीद जवानों के आश्रितों को राज्य सरकार की सेवाओं में नौकरी देने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। महानिदेशक ने कहा कि राज्य के वाइब्रेंट विलेज के लोगों की आर्थिकी को...

September 7, 2023 4:22 PM

मुख्य सचिव एस.एस. संधु ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रदेश में किए जा रहे कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव डॉक्टर एस.एस. संधु ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रदेश में किए जा रहे कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि सभी कार्यों को तय समय में पूरा किया जा सके। देहरादून में अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में सड़कों और पुलों की...

September 7, 2023 4:20 PM

राज्य मंत्रिपरिषद ने किन्नरों को आरक्षण का लाभ देने का लिया निर्णय

राज्य मंत्रिपरिषद ने किन्नरों को आरक्षण का लाभ देने का निर्णय लिया है। इस समुदाय के जिन लोगों को किसी भी वर्ग में आरक्षण नहीं मिला है, उन्हें अन्य पिछड़ा वर्ग-ओबीसी के तहत आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। सामान्य वर्ग के किन्नरों को भी इसी श्रेणी में लाभ मिलेगा। यह निर्णय पूर्व में सुप्रीम कोर्ट से जारी आदे...

September 7, 2023 4:16 PM

झारखंड वीरों की भूमि है–राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि झारखंड वीरों की भूमि है। यहां की माटी में ऐसी महान विभूतियों ने जन्म लिया है जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया। भगवान बिरसा मुंडा, फूलो-झानो, तिलका मांझी, बुधु भगत, नीलांबर-पीतांबर और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी के लड़ाई में महत्व...

September 7, 2023 4:13 PM

आकांक्षी जिला सिमडेगा के बांसजोर प्रखंड में चिंतन शिविर का हुआ आयोजन

आकांक्षी जिला सिमडेगा के बांसजोर प्रखंड में कल चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। जिले के उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद नीति आयोग द्वारा विभिन्न कारकों के आधार पर पहचाने गए देश के सबसे पिछड़े प्रखण्डों का विकास करना है।

September 7, 2023 4:11 PM

रामगढ़ जिले में अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए उपायुक्त चंदन कुमार ने अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का दिए निर्देश

रामगढ़ जिले में अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से जिले के उपायुक्त चंदन कुमार ने अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया है। इसे लेकर जिला खनन पदाधिकारी नितेश कुमार गुप्ता ने पतरातू थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों की टीम के साथ प...