September 7, 2023 3:52 PM

देवघर स्थित एम्स में राज्य सरकार की ओर से समस्त बुनियादी सुविधाएं जल्द उपलब्ध होगी

देवघर स्थित एम्स में राज्य सरकार की ओर से समस्त बुनियादी सुविधाएं जल्द उपलब्ध करा दी जाएंगी। राज्य के मुख्य सचिव ने झारखंड उच्च न्यायालय के समक्ष कल 1 पीआईएल पर सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से यह भरोसा दिलाया है। इस पर कोर्ट ने मुख्य सचिव को शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया।

September 7, 2023 3:49 PM

प्रदेश में खेलों के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए प्रदेश में “खेलो एमपी यूथ गेम्स“ का हो रहा है आयोजन

प्रदेश में खेलों के प्रति युवाओं को जागरूक करने, खेल को सर्व सुलभ बनाने, ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान और उन्हें खेलों की तकनीकी पद्धति से प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रदेश में “खेलो एमपी यूथ गेम्स“ का आयोजन भी किया जाएगा। इस कड़ी में 12 से 28 सितम्बर तक प्रदेश में ...

September 7, 2023 3:21 PM

प्रदेशभर में जन्माष्टमी को लेकर लोगों में भक्ति और आस्था दिखी

राजधानी समेत प्रदेशभर में जन्माष्टमी का पर्व भक्ति और आस्था के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का उल्लास राजधानी के मंदिरों में नजर आ रहा है। कृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। उज्जैन के सांदीपनि आश्रम और बड़े गोपाल मंदिर में विशेष पूजा अर्चना...

September 7, 2023 3:18 PM

डुमरी उपचुनाव कल सुबह 8 बजे से होगी मतगणना

डुमरी उपचुनाव को लेकर कल सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। इसे लेकर गिरिडीह जिला प्रशाासन  ने तैयारी पूरी कर ली है। गिरिडीह के उपायुक्त  सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रेयस लकड़ा ने बताया कि कुल 24 राउंड मतगणना होगी। मतों की गिनती के लिए 16 टेबल बनाए गए हैं। डीसी ने बताया कि मतगणना स्थल पर मोबाइ...

September 7, 2023 3:15 PM

झारखंड: 10 सितंबर को मैराथन दौड़ का होगा आयोजन

देवघर जिला प्रशासन की ओर से 10 सितंबर को मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसमें 15 वर्ष से 40 वर्ष तक के युवा भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का निबंधन 9 सितंबर को शाम 5 बजे तक होगा।

September 7, 2023 3:13 PM

झारखंड प्रारंभिक विद्यालय सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 की विभिन्न प्रक्रियाओं को अगले आदेश तक के लिए स्थगित किया

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर झारखंड प्रारंभिक विद्यालय सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 की विभिन्न प्रक्रियाओं को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया है। आयोग ने कल इस संबंध में सूचना जारी की। उच्च न्यायालय ने बहादुर महतो एवं अन्य बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य...

September 7, 2023 3:05 PM

लोक सभा की विशेषाधिकार समिति ने पटना लाठीचार्ज मामले में 7 अधिकारियों को जारी किया नोटिस

लोक सभा की विशेषाधिकार समिति ने पटना लाठीचार्ज मामले में बिहार के पुलिस महानिदेशक, पटना के जिलाधिकारी , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित 7 अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। विशेषाधिकार समिति ने 21 सितंबर को होने वाली बैठक में अधिकारियों को उपस्थित होने को कहा है। यह नोटिस भाजपा के सांसद जनार्दन सिंह सिग्री...

September 7, 2023 1:57 PM

उत्तर प्रदेश, राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने श्री कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी के अवसर पर राज्‍य के लोगों को शुभकामनाएं दी

उत्तर प्रदेश में जन्‍माष्‍टमी का त्‍योहार धार्मिक उत्‍साह के साथ मनाया जा रहा है। श्री कृष्‍ण जन्‍मभूमि और बांके बिहारी मंदिर मथुरा में आज जन्‍माष्‍टमी मनाई जा रही है। इस त्‍योहार के लिए समूचे बृजमंडल को रंग-बिरंगी रोशनी से सुसज्जित किया गया है। भगवान श्री कृष्‍ण जन्‍मभूमि, द्वारकाधीश मंदिर,&nb...

September 7, 2023 1:49 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के जकार्ता में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत-आसियान सहयोग को सशक्‍त करने के लिए 12-सूत्रीय प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। इसमें सम्‍पर्क सुविधा, डिजिटल परिवर्तन, व्यापार और आर्थिक जुड़ाव, समकालीन चुनौतियों का समाधान, लोगों के बीच आपसी सम्‍पर्क तथा रणनीतिक जुड़ाव को गहरा करना शामिल है। श्री मो...

September 7, 2023 1:47 PM

दिल्ली जी20 शिखर सम्मेलन के लिए विश्व नेताओं की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार

भारत 18वें जी20 शिखर सम्‍मेलन की मेजबानी करने के लिए तैयार है। विश्व भर से जी-20 नेता शनिवार से शुरू हो रहे वैश्विक समारोह में भाग लेने के लिए नई दिल्‍ली पहुंच रहे हैं। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ और नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद तिनुबू पहले ही राष्‍ट्रीय राजधानी पहुंच चुके हैं। अन्‍य...