September 6, 2023 9:56 PM

वाराणसी में 13 और 14 सितंबर को जी-20 सस्टेनेबल फाइनेंस वर्किंग ग्रुप की बैठक प्रस्तावित

वाराणसी में 13 और 14 सितंबर को जी-20 सस्टेनेबल फाइनेंस वर्किंग ग्रुप की बैठक प्रस्तावित है। यह जी -20 बैठक वित्त मंत्रालय की तरफ से आयोजित हो रही सस्टेनेबल फाइनेंस वर्किंग ग्रुप की चौथी बैठक होगी। बैठक में हिस्सा लेने के लिए डेलीगेट्स 12 सितम्बर को वाराणसी पहुंचेंगे। अतिथियों के लिए काशी की संस्कृति...

September 6, 2023 9:55 PM

कृषि शिक्षा और अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि विश्वविद्यालयों के वर्तमान परिदृश्य और भविष्य की रणनीति को लेकर उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित किया

कृषि शिक्षा और अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नई शिक्षा नीति को लेकर प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों के वर्तमान परिदृश्य और भविष्य की रणनीति को लेकर आज लखनऊ में उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित किया। बैठक में राज्य मंत्री, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान बलदेव सिंह औलख समेत वरिष्ठ अधिकारियों और कृषि विश्वव...

September 6, 2023 9:53 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इंडोनेशिया की दो दिन की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। दोनों सम्मेलनों का आयोजन आसियान के वर्तमान अध्यक्ष इंडोनेशिया के जकार्ता में किया जा रहा है। पिछले साल भारत-आसियान संबंधों के...

September 6, 2023 9:51 PM

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पीलीभीत में शारदा सागर जलाशय का स्थलीय किया निरीक्षण

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज पीलीभीत में शारदा सागर जलाशय का स्थलीय निरीक्षण किया और गोमती नदी के उद्गम फुलहर झील को हरदोई ब्रांच नहर से पानी देने की परियोजना तैयार करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए जल शक्ति मंत्री ने कहा कि योगी सरकार में सभी काम पूर...

September 6, 2023 9:50 PM

जनसुनवाई में एटा जिले की अलीगंज तहसील को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ

जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संचालित की गई जनसुनवाई में एटा जिले की अलीगंज तहसील को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उपजिलाधिकारी वेद प्रिय आर्य ने बताया कि जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से अगस्त में अलीगंज तहसील क्षेत्र की कुल 141 शिकायतें प्राप्त हुईं थीं, जिसमें से सबसे अधिक राजस्...

September 6, 2023 9:48 PM

राज्य सरकार द्वारा दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देकर किसानों एवं पशुपालकों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनायें संचालित की गई हैं–धर्मपाल सिंह

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देकर किसानों एवं पशुपालकों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनायें संचालित की गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश को दुग्ध उत्पादन में अग्रणी बनाए रखने के लिए 1000 करोड़ रूपये की लागत से नन...

September 6, 2023 9:45 PM

लखनऊ के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 12 सितम्बर को आयोजित होगा रोजगार मेला

लखनऊ के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 12 सितम्बर को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें 14 कम्पनियां 1250 नौजवानों को नौकरी का ऑफर देंगी। ट्रेनिंग काउंसिलिंग एण्ड प्लेसमेन्ट ऑफिसर एम.ए. खान ने बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्डटमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, बीटेक या बीबीए, बीसीए, ए...

September 6, 2023 9:43 PM

केंद्रीय मंत्री और गाजियाबाद से सांसद वी.के. सिंह ने हिंडन डॉमेस्टिक एयरपोर्ट से लुधियाना के लिए पहली उड़ान का शुभारंभ किया

केंद्रीय मंत्री और गाजियाबाद से सांसद वी.के. सिंह ने आज हिंडन डॉमेस्टिक एयरपोर्ट से लुधियाना के लिए पहली उड़ान का शुभारंभ किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंजाब के फगवाड़ा, गंगानगर और भटिंडा के लिए भी भविष्य में यहां से उड़ानें शुरू होंगी। साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश से प्रयागराज, लखनऊ जैसे ब...

September 6, 2023 9:41 PM

मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से 9 सितम्बर को प्रदेशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने का आह्वान किया। 

September 6, 2023 9:38 PM

मौसम विभाग ने 7 सितंबर की सुबह तक 5 जिलों के लिए भारी बारिश होने का अलर्ट किया जारी

मौसम विभाग ने 7 सितंबर की सुबह तक के लिए छत्तीसगढ़ के 5 जिलों के लिए भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इनमें राजनांदगांव, कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर और सुकमा जिले शामिल हैं। वहीं, प्रदेश में आगामी 24 घंटों के दौरान अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभाव...