September 6, 2023 9:35 PM

जन्माष्टमी को लेकर आज देश के कई हिस्सों में धूम

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला त्योहार जन्माष्टमी देश के कुछ हिस्सों में आज मनाया जा रहा है। वहीं, छत्तीसगढ़ में भी आज और कल जन्माष्टमी मनाई जा रही है। इस मौके पर राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कृष्ण मंदिरों में जन्मोत्सव के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इस बीच, छत्...

September 6, 2023 9:33 PM

views 2

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा में 1 व्यापारी से लूट

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा में 1 व्यापारी से लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार 2 नकाबपोश युवकों ने व्यापारी के कार्यालय में घूसकर लूट की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने व्यापारी को कट्टा दिखाकर धमकाया और उनके पास रखे करीब साढ़े छह लाख रूपये लूटकर फरार हो गए। प...

September 6, 2023 9:31 PM

छत्तीसगढ़: शिवनाथ नदी में बीती रात डूबने से 2 बच्चों सहित 4 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित शिवनाथ नदी में बीती रात डूबने से 2 बच्चों सहित 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 1 अन्य बच्चे की तलाश जारी है। पुलगांव थाना प्रभारी ने बताया कि कल देर रात कार में सवार 5 लोग राजनांदगांव से दुर्ग आ रहे थे। इसी दौरान छोटा पुल को पार करते समय कार अनियंत्रित होकर शिवनाथ नदी...

September 6, 2023 9:28 PM

छत्तीसगढ़ के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ली गई परीक्षा के परिणाम किए घोषित

व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा छत्तीसगढ़ के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में छात्रावास अधीक्षक और छात्रावास अधीक्षिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ली गई परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए है। इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थी आज से 9 सितंबर तक संचालनालय की  वेबसाइट पर ...

September 6, 2023 9:25 PM

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2 आईएएस अधिकारियों के प्रभार में किया फेरबदल

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2 आईएएस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया है। दुर्ग संभाग के आयुक्त महादेव कावरे को आवास और पर्यावरण विभाग का विशेष सचिव के साथ ही आबकारी आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, जनक प्रसाद पाठक को दुर्ग संभाग का आयुक्त बनाया गया है। वे अभी स्टेट मार्केंटिंग कार्पोरेशन की ज...

September 6, 2023 9:24 PM

छत्तीसगढ़: पुलिस लाइन खोखरा में 15 से 23 दिसंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली का होगा आयोजन

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस लाइन खोखरा में 15 से 23 दिसंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी और कर्नल एन सेमल टी. ने आज रैली स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने पुलिस लाइन खोखरा में रनिंग ट्रैक निर्माण, साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था करने सहित आ...

September 6, 2023 9:21 PM

मोर्चा अब प्रदेश में अल्पसंख्यक समुदायों में सद्भाव संवाद के माध्यम से संपर्क अभियान चलाएगा–जमाल सिद्दीकी

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा है कि मोर्चा अब प्रदेश में अल्पसंख्यक समुदायों में सद्भाव संवाद के माध्यम से संपर्क अभियान चलाएगा और समाज के सभी वर्ग के लोगों को मोदी मित्र कार्यक्रम से जोड़ने का कार्य करेगा। आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित अल्प...

September 6, 2023 9:18 PM

बिहार: बारिश के दौरान बिजली गिरने से पिछले 24 घंटों में 8 लोगों की मौत

बिहार में बारिश के दौरान बिजली गिरने से पिछले 24 घंटों के दौरान 8 लोगों की मृत्यु हो गई। सबसे अधिक 4 लोगों की मृत्यु रोहतास जिले में जबकि सारण जिले में 3 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड बिजली गिरने से चपेट में आकर 1 व्यक्ति की मौत हो गई।  इन घटनाओं में 2 लोग गंभीर रू...

September 6, 2023 9:14 PM

झारखंड: राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 35 प्रस्तावों को किया पारित

रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 35 प्रस्तावों को पारित किया गया है। बैठक में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को पिछले 3 वित्तीय वर्ष के लिए साइकिल की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में ...

September 6, 2023 9:11 PM

विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यों का औचक निरीक्षण किया

विलेज हेल्थ सैनिटेशन एंड न्यूट्रिशन डे के अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मानिक बाजार आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में संचालित टीकाकरण पोषण एवं एएनसी संबंधी कार्यों की प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा जांच की गई।