October 6, 2023 8:37 PM

देश में बाल यौन शोषण सामग्री- सीएसएएम को हटाने के लिए सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्स, यूट्यूब और टेलीग्राम को नोटिस जारी

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना तकनीक मंत्रालय ने देश में बाल यौन शोषण सामग्री- सीएसएएम को हटाने के लिए सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्स, यूट्यूब और टेलीग्राम को नोटिस जारी किया है। इससे किसी भी बाल यौन शोषण सामग्री की इन प्‍लेटफार्मो तक पहुंच को शीघ्र और स्थायी रूप से हटाने या उसे अक्षम करने के महत्व पर ज...

October 6, 2023 8:35 PM

बिहार: कैमूर में नदियों के जलस्तर में कमी के साथ स्थिति सामान्य हो रही है

कैमूर जिले में तीनों प्रमुख नदियों कर्मनाशा, सुवरा और दुर्गावती के जलस्तर में कमी आने से जिले में बाढ़ का असर कम होने लगा है। बारिश बंद होने से धीरे धीरे बाढ़ प्रभावित भगवानपुर, रामपुर, मोहनिया और भभुआ सदर में स्थिति सामान्य होने लगी है। इन क्षेत्रों में प्रखंड एवं अंचल कार्यालय, अस्पताल, थाना, पावर स...

October 6, 2023 8:33 PM

निर्वाचन आयोग ने राजस्‍थान, मध्‍यप्रदेश, छत्‍तीसगढ, तेलंगाना और मिजोरम में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बैठक की

निर्वाचन आयोग ने राजस्‍थान, मध्‍यप्रदेश, छत्‍तीसगढ, तेलंगाना और मिजोरम में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आज सामान्‍य, पुलिस और व्‍यय पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की। इस अवसर पर मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार ने पर्यवेक्षकों से स्‍वतंत्र और निष्‍पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के ...

October 6, 2023 8:33 PM

मुजफ्फरपुर बिहार विश्वविद्यालय में कल से होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित

मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेदकर बिहार विश्वविद्यालय में शिक्षक संघों के विरोध प्रदर्शन के चलते विश्वविद्यालय के अंतर्गत कल से होने वाली  स्नातक और स्नातकोत्तर वर्ग की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। वित्तीय अनियमितता के मामले में बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव और 4 अन्य पदा...

October 6, 2023 8:31 PM

मणिपुर के मुख्‍यमंत्री एन0 बीरेन सिंह ने इम्‍फाल पश्चिपम जिले के लामफेलपट में आज दो परियोजनाओं का शुभारम्‍भ किया

मणिपुर के मुख्‍यमंत्री एन0 बीरेन सिंह ने इम्‍फाल पश्चिपम जिले के लामफेलपट में आज दो परियोजनाओं का शुभारम्‍भ किया। इम्‍फाल सिटी में टिकाऊ जल स्रोत उपलब्‍ध कराने के लिए लामफेलपट जलाश्‍य का पुर्नउत्‍थान तथा पर्यावरण अनुकूल पर्यटन को प्रोत्‍साहन देने संबंधी योजना पर लगभग छह सौ पचास करोड रूपये ...

October 6, 2023 8:31 PM

रांची: खेलो झारखंड प्रतियोगिता के तहत साहेबगंज की 14 वर्ष से कम उम्र की बालिका टीम ने कबड्डी प्रतियोगिता जीती

रांची के होटवार में चल रहे खेलो झारखंड प्रतियोगिता के तहत साहेबगंज की 14 वर्ष से कम उम्र की बालिका टीम ने कबड्डी प्रतियोगिता जीत ली है। टीम ने फाइनल में गढ़वा को 36-35 से हराया। इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उपायुक्त राम निवास यादव ने इसे जिले के लिए गौरव का पल बताया।

October 6, 2023 8:29 PM

खूंटी जिले के निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया

खूंटी जिले के निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस की विधि-व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की तथा सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी भी ली। निरीक्षण के क्रम में तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायि...

October 6, 2023 8:28 PM

लोहरदगा जिले में डेंगू एवं चिकनगुनिया का प्रसार रोकने के लिए समाहरणालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित हुई

लोहरदगा जिले में डेंगू एवं चिकनगुनिया का प्रसार रोकने के लिए समाहरणालय के सभाकक्ष में एक बैठक आयोजित की गई। उपविकास आयुक्त जय ज्योति सामंता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में दोनों बीमारियों की पहचान और रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला मलेरिया चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि कुल ...

October 6, 2023 8:27 PM

ईरान की मानवाधिकार कार्यकर्ता नरगिस मोहम्‍मदी को इस वर्ष का नोबेल शांति पुरस्‍कार

ईरान की मानवाधिकार कार्यकर्ता नरगिस मोहम्‍मदी को महिलाओं के दमन के खिलाफ संघर्ष करने के लिए इस वर्ष का नोबेल शांति पुरस्‍कार प्रदान किया जायेगा। इस पुरस्‍कार से सम्‍मानित होने वाली वे 19वीं महिला होंगी। वे अभी जेल में हैं और ईरान के प्रमुख मानवाधिकार कार्यकर्ताओं में से एक हैं। नरगिस मोहम्‍मदी को 13...

October 6, 2023 8:26 PM

सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड अंतर्गत दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में 2 से 8 अक्टूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जा रहा है

सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड अंतर्गत दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में 2 से 8 अक्टूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान लोगों को जंगली जानवरों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस क्रम में आज माकुलाकोचा चेक नाका में हथिनी रजनी का 14वां जन्मदिन मनाया गया। दलमा पश्चिमी के र...