September 5, 2023 3:41 PM

टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों को 20 फीसदी बोनस देने की घोषणा की

टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों को 20 फीसदी बोनस देने की घोषणा की है। कल टाटा स्टील प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच हुए बोनस समझौते पर हस्ताक्षर किया गया। 23 हजार 445 कर्मियों को 314 करोड़ रूपये बोनस के रूप में दिए जाएंगे। कंमनी के कर्मचारियों को अधिकतम 4 लाख 61 हजार रूपये तक बोनस मिलेगा।

September 5, 2023 3:35 PM

देवघर जसीडीह-हंसडीहा रेल मार्ग का काम लगभग पूरा

देवघर जसीडीह-हंसडीहा रेल मार्ग का काम लगभग पूरा हो गया है। नवंबर-दिसंबर तक इस रेल मार्ग पर ट्रेनें दौड़ने की संभावना जताई जा रही हैं। बता दें कि मार्च-अप्रैल के दौरान दुमका-हंसडीहा और भागलपुर रेलमार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था। अब रेल मार्ग के कार्य को पूरा कर लिया गया है। फिलहाल...

September 5, 2023 3:30 PM

झारखंड में एक बार फिर मॉनसून सक्रिय

झारखंड में एक बार फिर मॉनसून सक्रिय हो गया है। इसका असर राजधानी रांची सहित कई इलाकों में देखा जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार कोल्हान और पलामू प्रमंडल में अच्छी बारिश हुई है। आज भी राज्यभर में बारिश होने की संभावना है। इसका असर 3 -4 दिनों तक रहने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आन...

September 5, 2023 3:27 PM

बिहार में पुलिस के शहीद जवानों और अधिकारियों की स्मृति में थाना स्तर पर पुलिस स्मारक बनाए जाएंगे

बिहार में पुलिस के शहीद जवानों और अधिकारियों की स्मृति में थाना स्तर पर पुलिस स्मारक बनाए जाएंगे। पुलिस मुख्यालय ने 1 उच्चस्तरीय बैठक में इसका निर्णय किया है। हर वर्ष 21 अक्टूबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस समारोह अब इन पुलिस स्मारकों पर मनाए जाएंगे।  पुलिस मुख्यालय के अपर मह...

September 5, 2023 3:19 PM

खराब मौसम के बावजूद डुमरी उपचुनाव में मतदाताओं में अपने मताधिकार के प्रति उत्साह देखा जा रहा है

खराब मौसम के बावजूद डुमरी उपचुनाव में बोकारो जिले के चंद्रपुरा एवं नावाडीह प्रखंड के मतदाताओं में अपने मताधिकार के इस्तेमाल के प्रति उत्साह देखा जा रहा है। मतदान सभी 174 मतदान केंद्रों में निर्धारित समय पर शुरू हो गया। डुमरी विधानसभा क्षेत्र के 1 लाख 39 हजार मतदाता बोकारो जिले के चंद्रपुरा एवं नावाड...

September 5, 2023 3:15 PM

कोडरमा जिले में इन दिनों पावर कट और लोड शेडिंग से आम जनजीवन प्रभावित होने लगा

कोडरमा जिले में इन दिनों पावर कट और लोड शेडिंग से आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। अघोषित और अनियमित बिजली कटौती के कारण न सिर्फ बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, बल्कि झुमरी तिलैया शहर में व्यवसाय भी प्रभावित होने लगा है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि झुमरी तिलैया शहर में महज 8 से 10 घंटे ही बिजली की...

September 5, 2023 3:13 PM

झारखंड मुक्ति मोर्चा कमेटी के अध्यक्ष बहादुर किस्कू के नेतृत्व में 1 प्रतिनिधिमंडल वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार से मिला

झारखंड मुक्ति मोर्चा कमेटी के अध्यक्ष बहादुर किस्कू के नेतृत्व में 1 प्रतिनिधिमंडल वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार से मिला और नया आदर्श थाना भवन घाघीडीह में बनाने की मांग की। बहादुर किस्कू ने कहा कि सुंदर नगर, परसुडीह, बागबेड़ा सभी जगह थाना भवन है, लेकिन घाघीडीह क्षेत्र में थाना नहीं होने से काफी परे...

September 5, 2023 2:50 PM

झारखंड: कुकुदपाठ गांव में हुए वज्रपात में 1 वृद्ध की मौत

लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा पंचायत के कुकुदपाठ गांव में हुए वज्रपात में 1 वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद मुखिया ने थाने को सूचना दी। थाना प्रभारी रत्न टुडू घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया।

September 5, 2023 2:10 PM

यूएस ओपन टेनिस में जर्मनी के अलेक्‍जेंडर ज्‍वरेव और रूस के दानिल मेदवेदेव पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

जर्मनी के अलेक्‍जेंडर ज्‍वरेव और रूस के दानील मेदवेदेव यूएस ओपन टेनिस प्रतियोगिता में पुरुष एकल के क्‍वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। ज्‍वरेव ने इटली के यान्निक सिनर को 6-4, 3-6, 6-2, 4-6, 6-3 से हराया। आर्थर एश स्‍टेडियम में हुआ यह मुकाबला जीतकर वे अपने खेल जीवन के 10वें प्रमुख क...

September 5, 2023 2:07 PM

जल शक्ति मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने कहा-हर घर जल योजना के तहत पिछले 4 वर्ष में 13 करोड ग्रामीण परिवार लाभान्वित

भारत में ग्रामीण क्षेत्रों के तेरह करोड़ घरों को नल से पेयजल प्रदान करने की उपलब्धि हासिल कर ली गई है। जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया पर एक संदेश में कहा है कि हर घर जल योजना के अंतर्गत केवल चार वर्षों में तेरह करोड़ परिवारों को स्‍वास्‍थ्‍य और अच्‍छे रहन-सहन का उपहार दिया गया है...